महादेव सट्टा ऐप का पकड़ाया बड़ा गिरोह, होटल से चल रहा था मैच में बैटिंग का खेल, 7 आरोपी गिरफ्तार

ऐप पर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में महादेव क्रिकेट सट्टा से जुड़ा एक और बड़ा मामला सामने आया है। एक बार फिर दुर्ग के सुपेला में एक होटल में पुलिस ने छापा मारते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी को पुलिस ने महादेव सट्टा ऐप से क्रिकेट बैटिंग का खेल खिलाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है। वहीं मामले में पुलिस ने 4 लोगों को जेल भेज दिया है। 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव सट्टा से जुड़े बड़े खेल का पुलिस ने पर्दाफास किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार हेरिटेज होटल में छापा मारा गया है। यहां पुलिस को पता चला था कि बड़ी संख्या में लोगों के द्वारा ऑनलाइन सट्टा महादेव ऐप और रेड्डी अन्ना बुक को ऑपरेट करने काम कर हैं। जिसके बाद सुपेला पुलिस ने उच्चाधिकारियों से निर्देश के बाद एक टीम तैयार की और उस टीम के साथ तुरंत वहां छापा मारने का काम किया है। जब पुलिस ने वहां रेड की कार्रवाई की तो उनके हाथ 7 पैनलिस्ट लगे यह लोग यहां से ऑनलाइन सट्टा ऐप को ऑपरेटर करने का काम कर रहे थे।

हिसाब किताब की डायरी बरामद

बताया जा रहा है कि जिस वक्त पुलिस ने होटल में छापा मारा तो उस वक्त पुलिस को सामने देखकर सटोरिए हैरान रह गए। तुरंत सटोरियों के द्वारा सबूतों को छुपाने की कोशिश की गई।  सटोरियों ने मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सामन बाहर फेकने की कोशिश में लग गए लेकिन कामयाब नहीं हो पाए और लेकिन पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल, करोड़ों रुपए की सट्टा-पट्टी और अन्य सामान जब्त कर लिया है।  

होटल के मालिक के ऊपर भी शक की सुई

पुलिस इस मामले में होटल के मालिक को भी संदेह के दायरे में लेकर चल रही है। क्योकि यह वही होटल है जहां कुछ समय पहले महादेव ऐप की वसूली के लिए किडनैपिंग करने के आरोपी को पिलिस ने पकड़ा था। इस तरह की लगातार अवैध गतिविधियों के कारण होटल के संचालक को भी संदिग्ध माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि होटल का संचालक पहले भी कई गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त रह चुका है। इन सभी तथ्यों के बाद अब पुलिस यह भी जांच करेगी कि, कहीं इस पैनल को संचालित कराने में होटल के संचालक का हाथ भी तो नहीं है।

इन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महादेव सट्टा के मामले में पुलिस ने होटल में रेड मारने के बाद नीरज निर्मलकर (18 साल) निवासी चंद्रखुरी पुलगांव दुर्ग। दुर्गेश मार्कंडेय (20 साल) निवासी जेवरा सिरसा दुर्ग। टीकम पाल (21 साल) निवासी माना कैंप रायपुर। ऋषभ पटेल (23 साल) निवासी गुंडरदेही बालोद। राहुल चंद्राकर (22 साल) निवासी दुर्गा चौक चंद्रखुरी पुलगांव दुर्ग। उदय सिंह राजपूत (22 साल) निवासी कृष्णा नगर सुपेला। चेतन निषाद (22 साल) निवासी कोलिहापुरी पुलगांव दुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है।