स्वामी स्मरणानंद का जीवन आध्यात्मिक सेवा हेतु समर्पित रहा:- वित्त मंत्री ओपी

  • निधन पर ओपी ने शोक जताया कहा- स्वामी जी योगदान आने वाली पीढ़ियां याद रखेगी

रायगढ़: रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के पूज्य अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद जी महाराज के दिवंगत होने का दुःखद समाचार मिलने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के वित्त मंत्री एवम रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने कहा स्वामी स्मरणानंद जी ने अपना पूरा जीवन अध्यात्म, दर्शन और लोक कल्याण के लिए समर्पित कर एक अनुकरणीय आदर्श स्थापित किया। इस नश्वर संसार से देह त्यागने की दुःखद घड़ी उनके अनुयायियों और परिजनों के लिए असहनीय पीड़ा दाई है। स्वामी जी ने अपने विचारो के जरिए देश वासियों के मन मस्तिष्क पर एक अहम स्थान बनाया। आध्यामिक सेवा के लिए समर्पित उनका जीवन सफर हम सभी के लिए प्रेरणा दाई रहेगा।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने स्वामी जी के निधन को सम्पूर्ण आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति निरूपित करते हुए कहा पीड़ित मानव की सेवा के लिए उनका जीवन प्रेरणा दाई रहेगा। मानवता के मार्ग पर चलते हुए स्वामी जी ने पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया। राम कृष्ण मठ के अध्यक्ष रहते हुए स्वामी जी ने अपने संकल्प का जो बीज बोया है वह वट वृक्ष बनकर वैचारिक शीतलता प्रदान करता रहे।

अभूतपूर्व सेवा कार्यों के जरिए समर्पण भाव के साथ राम कृष्ण मिशन एवम मठ को स्वामी जी ने एक उत्कृष्ठ नेतृत्व प्रदान करते हुए नई ऊंचाईयां प्रदान की है। रामकृष्ण मठ के महान सेवा कार्यों एवम विचारो का का लाभ देश की जनता को सदैव मिलता रहे। मंत्री ओपी में श्रीहरि से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की कामना की है। ईश्वर शोक-संतप्त परिजनों व अनुयायियों को अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।