‘मेरे पेट में बच्चा था, मेरी सास ने मुझे पीटा और पति के भाई ने…..’, करिश्मा कपूर का छलका दर्द

90 के दशक में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर लोगों के दिलों पर राज करती थीं। लोग उनकी चुलबुली एक्टिंग के साथ साथ उनकी खूबसूरती के भी दीवाने थे। करिश्मा कपूर ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में खूब नाम कमाया है लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ काफी खराब रही है। करिश्मा कपूर की शादीशुदा जिंदगी एक दर्दनामक दौर से गुजरी है।

करिश्मा कपूर की दर्दनाक शादी

आपको बता दें कि एक समय पर अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर के अफेयर के चर्चे थे। दोनों ने 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद दोनों ने सगाई भी कर ली थी। लेकिन फिर अचानक ही उनकी सगाई टूटने की खबरों ने सबको हैरान कर दिया था।

सुहागरात पर संजय ने करिश्मा को किया था नीलाम

बाद में करिश्मा कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से साल 2003 में शादी कर ली थी लेकिन ये शादी उनके लिए एक बड़ा दर्द बन गई थी। करिश्मा कपूर ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि शादी के बाद से ही संजय कपूर उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव करते थे। यहां तक कि सुहागरात पर संजय कपूर ने करिश्मा कपूर को अपने दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर किया था।

संजय ने करिश्मा को खूब पीटा था

करिश्मा कपूर ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि पति संजय कपूर ने अपने दोस्तों को करिश्मा कपूर के साथ सोने की कीमत भी बताई थी। वहीं जब करिश्मा कपूर ने मना किया तो संजय ने उन्हें खूब पीटा था। करिश्मा अपनी सुहागरात पर खूब रोई थीं।

सास ने मारा था थप्पड़, दिया था धक्का

करिश्मा कपूर ने इंटरव्यू में आगे बताया था कि पति संजय कपूर के साथ साथ उनके ससुराल वाले भी उन पर खूब अत्याचार करते थे। संजय की मां यानी करिश्मा की सास उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं। वह अक्सर करिश्मा के साथ बुरा बर्ताव करती रहती थीं।

सास करिश्म के साथ करती थी बुरा बर्ताव

करिश्मा कपूर ने कहा था कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनकी सास उनसे बुरा बर्ताव करती थी। करिश्मा की सास ने उन्हें थप्पड़ भी मारा था जिस वजह से करिश्मा को चोट भी लगी थी। सिर्फ इतना ही नहीं प्रेग्नेंसी के समय करिश्मा की सास ने उन्हें कई धक्का भी मारा था।

संजय के भाई रखते थे करिश्मा पर नजर

करिश्मा कपूर ने बताया था कि उनके पति संजय कपूर ने अपने भाई को करिश्मा पर नजर रखने के लिए कहा था। इस बीच करिश्मा कपूर ने एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया। दो बच्चे होने के बाद भी करिश्मा और संजय कपूर के रिश्ते में कोई सुधार नहीं हो सका था।

करिश्मा कपूर का तलाक

संजय कपूर के लिए भी करिश्मा कपूर से तलाक लेना बहुत आसान नहीं था। संजय कपूर आज भी इस टूटे रिश्ते की सजा भुगत रहे हैं। साल 2016 में करिश्मा ने पति संजय कपूर से तलाक ले लिया था। इस दौरान उन्हें संजय ने दोनों बच्चों के नाम पर 14 करोड़ के बॉन्ड खरीद कर दिए थे। इसके अलावा करिश्मा को संजय के पिता का एक घर भी दिया गया था। इतना ही नहीं आज तक हर महीने संजय कपूर करिश्मा कपूर को 10 साल रुपए भत्ता भी देते हैं।