राहुल गांधी की न्याय यात्रा में ‘राकेश पाण्डेय’ की नेतृत्व क्षमता और उत्साह के चर्चे

रायगढ़। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान, राकेश पाण्डेय ने अपनी नेतृत्व क्षमता और उत्साह से बड़ा धमाका किया। राकेश पाण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में युवा शामिल रहे वहीं भारी संख्या में महिलाओं ने भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाग लिया। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी के स्वागत के लिए पूरा शहर बैनर और पोस्टरों से सजा हुआ था। जिस मार्ग से राहुल की यात्रा निकलनी थी उस पूरे रास्ते में राकेश पाण्डेय द्वारा राहुल गांधी के स्वागत में लगाए गए बैनर और पोस्टर दिखाई दिए। राकेश ने न्याय यात्रा को सफल बनाने में पूरी ताकत लगा दी थी। उनकी नेतृत्व क्षमता और उत्साह ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता में चार चांद लगा दिए।

इस दौरान राकेश एक मंजे हुए नेतृत्वकर्ता की तरह प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने में जुटे रहे। संगठन के दृष्टिकोण से प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी संभालते हुए वे सिर्फ भीड़ जुटाने में ही नहीं बल्कि यात्रा को संभालने में भी अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। उनके नेतृत्व के तहत सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने रोड शो के दौरान राहुल गांधी के स्वागत में शक्ति प्रदर्शन किया। उनकी काबिलियत और प्रेरणादायक नेतृत्व ने युवाओं को आकर्षित किया और पार्टी के उच्च पदाधिकारियों को भी प्रभावित किया। इस दौरान प्रदेश और केंद्रीय संगठन के तमाम पदाधिकारियों की नजर में राकेश पाण्डेय आए बिना नहीं रह सके। आने वाले दिनों में इन्हें इसका फायदा मिलना भी लाजमी है।

बता दें कि शहर में इस युवा नेता के कार्यशैली को लेकर जगह-जगह चर्चाएं हो रही है कि राकेश पाण्डेय ने चुनावी तर्ज की तरह न सिर्फ युवाओं की भीड़ इकट्ठी की बल्कि सैकडों की संख्या में महिलाओं को इकट्ठा कार एक माला में पिरो कर रखा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान रायगढ़ के इस युवा नेता की शक्ति प्रदर्शन कई मायनों में अहम है। उन्होंने एक परिपक्व नेता की भांति अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया जिससे उन्हें पार्टी आलाकमान की नजर में आने में सफलता मिली। कई बड़े नेताओं ने उनकी काबिलियत की तारीफ की जिससे उनके हौसले और उत्साह में और भी बढ़ोतरी हुई।