भारत जोड़ो न्याय यात्रा : कांग्रेस ने अनुशासनहीनता को लेकर पूर्व विधायक प्रकाश नायक को थमाया नोटिस

छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज चौथा दिन है। सुबह 8 बजे न्याय यात्रा उदयपुर से सरगुजा के लिए रवाना हो गई है। इसी बीच अनुशासनहीनता को लेकर रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक को नोटिस थमा दिया गया है।

दरअसल, VIP ड्यूटी में तैनात जवानों से अभद्र व्यवहार किया गया था। जिसके बाद प्रकाश नायक को नोटिस भेजकर 3 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। यह नोटिस PCC महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने जारी किया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, दोपहर 2 बजे कला केंद्र अंबिकापुर में सभा होने वाली है। इसके बाद बलरामपुर में आज शाम न्याय यात्रा के विश्राम का वक्त रहेगा। वहीं 14 फरवरी यानी कल बलरामपुर से यूपी की तरफ राहुल की यात्रा निकल जाएगी। इस दौरान PCC प्रभारी सचिन पायलट, दीपक बैज शामिल रहेंगे। वहीं पूर्व CM भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत भी मौजूद रहेंगे।