खरसिया गौसेवा संगठन ने निकाली गौमाता सम्मान पदयात्रा

रायगढ़। कल खरसिया नगर के प्रसिद्ध दुर्गा मेला भीड़ में एक ऐसी अवाज गुंज रही थी, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं कि होगी “गौ माता कि सेवा करो सेवा करो “देश धर्म का नाता है, गाय हमारी माता है” “गौ माता कि हत्या बंद करो बंद करो” “सनातन धर्म कि जय” नारों से पूरा खरसिया नगर गुंज उठा, जिसने भी इस पदयात्रा को देखा बस देखते ही रह गए किसी ने सोचा भी नहीं होगा गौमाता के लिए भी ऐसा शानदार संदेश दिया जा रहा है।

कल सातवें दिन भारी भीड़ के बीच खरसिया नगर के निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले “गौ सेवा संगठन” के तत्वाधान में गौ माता सम्मान पदयात्रा निकाली गई। जो पुरे नगर में गौमाता के सम्मान के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे, सभी दुर्गा पंडाल में माता का आशीर्वाद, प्रसाद, भंडारा ग्रहण करते हूए नगर को एक संदेश देने का प्रयास किया गया। गाय हमारी माता है गौमाता कि रक्षा सुरक्षा सेवा हम सब की जिम्मेदारी है। आप सभी से निवेदन है यथा शक्ति गौ सेवा जरुर करें। आज के इस गौ सम्मान जागरण अभियान में हमारे सरक्षंकगण प्रेरणाश्रोत के मार्गदर्शन में यह पदयात्रा नीकाली गई। पुरे नगर में इस पदयात्रा का स्वलपाहार भंडारा प्रसाद कोल्डड्रिंक के साथ स्वागत सत्कार किया गया। गौ सेवा संगठन के इस अच्छे नेक कार्य को देखकर नगर सहीत दुर दराज से मेला देखने आये सभी भक्तों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

आज के इस गौमाता सम्मान सभ्यता पदयात्रा में बंटी सोनी, विष्णु शर्मा पत्रकार, मुकेश अग्रवाल, डिग्री लाल जगत, मुरली राठौर, दिपक पटेल, हेमलाल कुर्रे, पुजा जायसवाल, राकेश केशरवानी गौसेवक, रानु दर्शन, प्रभात तिवारी, साहील सारथी, आदर्श वर्मा, माधव शर्मा, हिरा चंदवानी, विशाल सोनी, सौरव शेठ्ठी, रीतेश साहु, भुपेंद्र उपाध्याय, नीर्मल साहु एवं भारी मात्रा में गौ प्रेमी धर्म प्रेमी सनातन प्रेमी शामिल हुए।