नगर पालिका दफ्तर में जड़ तिया ताला, बोले-कई बार शिकायत की, मगर कोई नहीं सुनता | Mungeli News: Water enters houses, commotion of angry people, Chhattisgarh News

मुंगेली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
लगातार नारेबाजी के बाद सीएमओ अनुभव सिंह लोगों को समझाने पहुंचे थे। - Dainik Bhaskar

लगातार नारेबाजी के बाद सीएमओ अनुभव सिंह लोगों को समझाने पहुंचे थे।

मुंगेली में शुक्रवार को आम लोगों ने जमकर हंगामा कर दिया। गुस्साए लोग नगर पालिका दफ्तर पहुंच गए। यहां इन्होंने सबसे पहले ताला जड़ दिया। फिर नारेबाजी करते रहे। इनका कहना है कि बरसात में सड़कों का पानी घरों में घुसता है। कई बार शिकायत कर चुके। मगर बात नहीं सुनी जा रही है। इसलिए इस तरह से अब प्रदर्शन किया जा रहा है।

ठक्करबापा वार्ड के रहने वाले लोग कार्यालय पहुंचे थे। इसके बाद इन्होंने कहा कि उनके वार्ड में बरसात के मौसम में घुटनों तक पानी भरा रहता है। नालियों की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़कों का पानी लोगों के घरों में भी घुसता है। वार्डवासियों ने बताया कि मोहल्ले में विद्युत व्यवस्था के लिए लगाए गए बिजली के खंभों में करंट भी प्रवाहित हो रहा है, जिसकी चपेट में कई लोग आ चुके हैं।

काफी देर तक लोगों को समझाते रहे सीएम अनुभव सिंह।

काफी देर तक लोगों को समझाते रहे सीएम अनुभव सिंह।

वार्डवासियों ने कहा कि इस मामले की शिकायत वार्ड के पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों से करने के बाद भी आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। नाराज वार्डवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे सभी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

प्रदर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची थीं।

प्रदर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची थीं।

इधर, प्रदर्शन के मद्देनजर सीएमओ अनुभव सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों का काफी समझाया। जिस बाद करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लोग शांत हुए। उन्हें आश्वस्त किया गया है कि उनकी समस्या को दूर किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…