Monsoon 2024: देश के इस हिस्से में मानसून ने दी दस्तक, जल्द मिलेगी प्रचंड गर्मी से राहत
New Delhi: Monsoon 2024: उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी के बीच देश के सबसे दक्षिणी इलाके निकोबार द्वीप समूह में रविवार को मानसून ने दस्तक दे दी. इसी के साथ यहां बारिश का दौर भी शुरू हो गया. बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मानसून भारत की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा माना जाता है, जिससे किसानों को धान जैसी फसलों के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिल जाता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून निकोबार पहुंच चुका है. मौसम विभाग ने कहा कि, 'दक्षिण-पश्चिम मानसून रविवार को मालदीव के कुछ हिस्सों और कोमोरिन क्षेत्र और दक्षिण बंगाल की खाड़ी, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है.' वार्षिक बारिश घटना की रिपोर्ट के मुताबिक, 31 मई तक मानसून के केरल पहुंचने की उम्मीद की जा रही है.
ये भी पढ़ें: SRH vs PBKS : पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुन...