National

‘आरजेडी से इस्तीफा देने के बाद मेरे पास दो ही विकल्प’, आईएएनएस से बोले श्याम रजक
National

‘आरजेडी से इस्तीफा देने के बाद मेरे पास दो ही विकल्प’, आईएएनएस से बोले श्याम रजक

पटना, 22 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के पूर्व मंत्री और आरजेडी के वरिष्ठ नेता श्याम रजक ने गुरुवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को चिट्ठी लिखकर अपना इस्तीफा भेजा। श्याम रजक ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी। वहीं, आरजेडी से इस्तीफा देने के बाद श्याम रजक ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत की। श्याम रजक ने कहा कि इस्तीफा देने के बाद मेरे पास दो ही विकल्प हैं। पहला मैं अपने विजन को मंजिल तक पहुंचाने के लिए किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़कर काम करूं और दूसरा राजनीति से संन्यास ले लूं।उन्होंने अपने त्यागपत्र को लेकर शायराना अंदाज में कहा, मैं शतरंज का शौकीन नहीं था तो मैं धोखा खा गया। वह मोहरा चल रहे थे, मैं रिश्ता निभा रहा था। मैं मोहरा को रिश्ता समझ रहा था, वह रिश्ते को मोहरा समझ रहे थे।शतरंज के सवाल पर श्याम रजक न...
पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हुई लूट में शामिल तीन शातिर गिरफ्तार, ट्रक और सामान बरामद
National

पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हुई लूट में शामिल तीन शातिर गिरफ्तार, ट्रक और सामान बरामद

गाजियाबाद, 22 अगस्त (आईएएनएस)। गाजियाबाद की स्वाट टीम और थाना मुरादनगर पुलिस ने पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हुई लूट की घटना में तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटा गया और घटना में इस्तेमाल ट्रक को बरामद किया गया है। 20 अगस्त को थाना मुरादनगर पर पीड़ित ड्राइवर महेश कुमार दुबे ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 19 अगस्त की रात को वह पटेल नगर गाजियाबाद से परचून के सामान से भरे ट्रक को लेकर पेरीफेरल हाइवे से बिलासपुर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम रेवडी हिण्डन नदी से पहले एक वाहन में सवार 3 से 4 लोगों ने उसके ट्रक को ओवरटेक करके रोक लिया। उसे ट्रक से नीचे उतारकर हाथ-पैर बांधकर सड़क के किनारे फेंक दिया और सामान से भरा ट्रक लेकर चले गए। स्वाट टीम ग्रामीण जोन व थाना मुरादनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक में लगे जीपीएस के माध्यम से ट्रक को ट्रेस कर उसे बरामद कर लिया। उसके बाद गुरुवार को ...
भारत का मोबाइल फोन निर्यात अप्रैल-जुलाई में बढ़कर 6.5 अरब डॉलर हुआ
National

भारत का मोबाइल फोन निर्यात अप्रैल-जुलाई में बढ़कर 6.5 अरब डॉलर हुआ

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारत का मोबाइल फोन निर्यात अप्रैल-जुलाई की अवधि में बढ़कर 6.5 अरब डॉलर पहुंच गया है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि से 40 प्रतिशत अधिक है। गुरुवार को जारी हुए इंडस्ट्री डेटा से यह जानकारी मिली है।भारत ने जुलाई के महीने में एक अरब डॉलर से अधिक के आईफोन का निर्यात किया है। वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में मासिक आधार पर प्रदर्शन करीब ऐसा ही रहा है।इंडस्ट्री डेटा के मुताबिक, मौजूदा समय में भारत के कुल मोबाइल निर्यात का 70 प्रतिशत आईफोन से आता है। बता दें, भारत सरकार द्वारा प्रोडक्शन लिंक्ड स्कीम लॉन्च करने के बाद देश में मोबाइल फोन का उत्पादन तेजी से बढ़ा है।चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीने में आईफोन बिक्री में इजाफा हुआ है। लेटेस्ट फीचर होने के कारण आईफोन 15 बिक्री में शीर्ष पर है।वित्त वर्ष 2023-24 में एप्पल की भारतीय इकाई के कारोबार की वैल्यू बढ़कर 23.5 ...
उत्तर प्रदेश : इटावा के मेहंदीपुर में दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत, दो घायल
National

उत्तर प्रदेश : इटावा के मेहंदीपुर में दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत, दो घायल

इटावा, 22 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मेहंदीपुर इलाके में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।घटना महेवा ब्लॉक के मेहंदीपुर की है। यहां पर नाली के निर्माण का कार्य चल रहा था। इस दौरान पास की दीवार गिरने से काम कर रहे मजदूर दब गए। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, नाली निर्माण का कार्य ग्राम पंचायत द्वारा कराया जा रहा था। घायलों का इलाज इटावा के जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।हादसे की सूचना पर मौके पर बकेवर थाना की पुलिस पहुंची।घटनास्थल पर चकरनगर एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया, बीडीओ महेवा सूरज सिंह, एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, चकरनगर के सीओ प्रेम कुमार थापा तथा अन्य आलाधिकारी मौजूद हैं।सत्यपाल सिंह ने हादसे को लेकर ...
हरियाणा में जेजेपी को एक और झटका, विधायक रामनिवास सुरजा खेड़ा ने भी छोड़ी पार्टी
National

हरियाणा में जेजेपी को एक और झटका, विधायक रामनिवास सुरजा खेड़ा ने भी छोड़ी पार्टी

चंडीगढ़, 22 अगस्त (आईएएनएस)। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) को लगातार झटका लग रहा है। अब रामनिवास सुरजा खेड़ा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही सियासी सरगमिंया तेज हो गई हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी गुणा-गणित में जुट गई हैं और नेताओं के दल-बदल का दौर भी शुरू हो गया है।जननायक जनता पार्टी के कई विधायक पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। टोहाना से विधायक देवेंद्र बबली, उकलाना से विधायक अनूप धानक, गुहला चीका से विधायक ईश्वर सिंह, शाहबाद से विधायक रामकरण काला और बरवाला से विधायक जोगीराम सिहाग पहले ही जजपा का साथ छोड़ चुके हैं।अब हल्का नरवाना से विधायक रामनिवास सुरजा खेड़ा ने भी जननायक जनता पार्टी का दामन छोड़ दिया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर इस्तीफे की चिट्ठी शेयर करते हुए लिखा, होइहे सोइ जो राम रचि राखा। न...
वेस्टइंडीज के सील्स-होल्डर ने रैंकिंग में हासिल की बढ़त, भारतीय अपने स्थानों पर कायम
National

वेस्टइंडीज के सील्स-होल्डर ने रैंकिंग में हासिल की बढ़त, भारतीय अपने स्थानों पर कायम

दुबई, 21 अगस्त (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के जेडन सील्स और जेसन होल्डर की जोड़ी ने आईसीसी पुरुष टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में बाजी मारी है। बुधवार को जारी की गई नई सूची में दोनों ही खिलाड़ियों ने बंपर उछाल हासिल की। बावजूद इसके कि कैरेबियाई टीम 1-0 से सीरीज हार गई थी।सील्स और होल्डर दोनों ने वेस्टइंडीज की हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया था।सील्स ने गयाना में दूसरे टेस्ट में 9 विकेट लिए, जिसमें प्रतियोगिता की दूसरी पारी में छह विकेट लेने वाले 22 वर्षीय खिलाड़ी (6/61) ने अपने सर्वश्रेष्ठ टेस्ट आंकड़े हासिल किए।गयाना में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में 13वें स्थान पर अपने करियर की नई रेटिंग हासिल करने में मदद की।भारत के रविचंद्रन अश्विन टेस्ट गेंदबाजी सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड और भारत के जसप्...
इंटरकॉन्टिनेंटल कप : मनोलो मार्केज ने 26 संभावित खिलाड़ियों के ट्रेनिंग कैंप का किया ऐलान
National

इंटरकॉन्टिनेंटल कप : मनोलो मार्केज ने 26 संभावित खिलाड़ियों के ट्रेनिंग कैंप का किया ऐलान

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के नए मुख्य कोच मनोलो मार्केज ने तीन देशों के इंटरकॉन्टिनेंटल कप के लिए भारत के ट्रेनिंग कैंप के लिए 26 संभावित खिलाड़ियों की सूची की घोषणा की है। यह उनका पहला कार्यभार है। टूर्नामेंट 3 से 9 सितंबर तक फीफा विंडो के दौरान हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के हवाले से मनोलो ने कहा, हम अपने पहले ट्रेनिंग कैंप को लेकर बहुत उत्साहित हैं। मुझे पता है कि खिलाड़ियों के लिए भी यह वैसा ही होगा। हम दो अलग-अलग टीमों का सामना करेंगे और रैंकिंग बहुत महत्वपूर्ण नहीं है।खिलाड़ियों के सही समूह को खोजने के लिए हमें एक ही दिशा में मिलकर काम करने की जरूरत है। उनकी प्रवृत्ति बहुत अच्छी होगी, जिसके बारे में मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं। मुझे पता है कि हम सभी प्री-सीज़न में हैं और हमारे सामने मजबूत चुनौतियां हैं। राष्ट्रीय टीम की ज...
कोलकाता की घटना के बाद कड़े कानून की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर डॉक्टरों का प्रदर्शन
National

कोलकाता की घटना के बाद कड़े कानून की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर डॉक्टरों का प्रदर्शन

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के बाद उसे इंसाफ दिलाने के लिए दिल्ली के जंतर मंतर पर बुधवार को हजारों रेजीडेंट डॉक्टरों ने धरना प्रदर्शन किया। धरना दे रहे डॉक्टरों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लिया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।उनका कहना है कि हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व में भी इसी तरह के मामलों पर संज्ञान लिया है, लेकिन देश की बेटियां लगातार शिकार बन रही हैं और कार्रवाई नहीं हुई है।प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने जोर देकर कहा कि जब तक सीबीआई की रिपोर्ट सामने नहीं आती, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने तत्काल न्याय और केंद्रीय सुरक्षा कानून की मांग की, जिसे लागू किया जाना चाहिए। डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रोटेक्शन एक्ट की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया, जो अभी तक लागू नहीं हुआ है।डॉक्टरों ने बताया ...
मैं खुद को मातृत्व के लिए तैयार कर रही हूं : देवोलीना भट्टाचार्जी
National

मैं खुद को मातृत्व के लिए तैयार कर रही हूं : देवोलीना भट्टाचार्जी

मुंबई, 21 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी 22 अगस्त को 38 साल की हो जाएंगी। उन्होंने अपने जन्मदिन की योजना साझा की है और खुद को मातृत्व के लिए तैयार करने के बारे में बात की। वह अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं।इस साल अपने जन्मदिन की योजना के बारे में बात करते हुए, देवोलीना ने कहा, मैं इस साल अपने जन्मदिन पर शूटिंग करूंगी। आमतौर पर, मैं अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताती हूं, लेकिन इस साल, मैं इसे अपनी छठी मैया की के साथ समय बिताने के लिए उत्साहित हूं।देवोलीना के लिए टीम दूसरे परिवार की तरह है। उन्होंने कहा, वे मेरे लिए दूसरे परिवार की तरह बन गए हैं, और मैं उनके साथ इस विशेष दिन को साझा करने के लिए उत्सुक हूं।देवोलीना ने साझा किया कि उन्हें अपना जन्मदिन बेहद पसंद है। कहा, यह मेरे लिए हमेशा एक विशेष दिन रहा है। हर साल की अपनी अनूठी यादें होती ह...
आरक्षण के मुद्दे पर आंदोलन की जरूरत नहीं : मंत्री असीम अरुण
National

आरक्षण के मुद्दे पर आंदोलन की जरूरत नहीं : मंत्री असीम अरुण

लखनऊ, 21 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के मंत्री असीम अरुण ने बुधवार को आईएएनएस से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भारत बंद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि किसी प्रकार के बंद या आंदोलन की आवश्यकता नहीं है।असीम अरुण ने कहा कि आज बाबूजी की तीसरी पुण्यतिथि के मौके पर हम सब एकत्रित हो रहे हैं। बाबूजी ने सुशासन का जो मानक स्थापित किया था, वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही संभव था। आज हम सब उनके योगदान को याद कर रहे हैं। बाबूजी ने सबको साथ लेकर चलने का नारा दिया था और वे इसके अनुकरणीय नेता थे। उनके वचन और कर्म आज भी हमारे लिए अनुकरणीय हैं।विपक्षी दलों के भारत बंद को लेकर उन्होंने कहा कि किसी प्रकार के बंद या आंदोलन की कोई आवश्यकता नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर केंद्रीय कैबिनेट फैसला ले चुका है और कोटा विदिन कोटा के मुद्दे पर विचार चल रहा है। जल्दी ही इसका...