शेख हसीना के बाद अब इनकों मिलेगी बांग्लादेश PM की कमान, भारत को लेकर दिया यह बड़ा बयान
Bangladesh New PM: पड़ोसी देश बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ बीते कई दिनों से प्रदर्शन जारी था, जिसके बाद 5 अगस्त को सियासत में नया मोड़ आ गया है. हालात इतने खराब हो गए कि हजारों की संख्या में प्रदर्शन करने वाले लोग पीएम आवास में घुस गए और जमकर तबाही मचाई. काबू हालातों के बीच पीएम शेख हसीना देश छोड़ गयीं और इस्तीफा भी दे दिया. अब देश में तख्ता पलट हो गया है और इस बीच सेना ने ऐलान किया की वो अंतरिम सरकार बनाने जा रही है.
कौन हैं मोहम्मद युनुस
खबर है की नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद युनुस देश के नए प्रधानमंत्री बन सकते है. जाने कौन है मोहम्मद युनुस. मोहम्मद युनुस का जन्म 28 जून 1940 को हुआ था. वो एक बांग्लादेशी सामाजिक उद्यमी अर्थशास्त्री और नागरिक समाज नेता हैं, जिन्हें 2006 में ग्रामीण बैंक की स्थापना और माइक्रो क्रेडिट और माइक्रो फाइनेंस की अवधारणा को आगे बढ़ाने के लिए नोबेल शांति पुरस्...










