सांसदों को नियमों और प्रक्रियाओं के तहत शालीनता से अपनी बात रखनी चाहिए : ओम बिरला
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद भवन परिसर में 18वीं लोकसभा लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसदों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि अध्यक्ष विचारधारा अथवा दल के आधार पर कार्य नहीं करते. उन्होंने कहा कि सदन के अंदर सांसदों को नियमों और प्रक्रियाओं के तहत शालीनता से अपनी बात रखनी चाहिए. वास्तव में अध्यक्ष सभी सदस्यों के अधिकारों के संरक्षक होते हैं.
उन्होंने नए सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपनी सुविधाओं और सदन के कामकाज के बारे में अपने सुझाव दें, इससे उनके लिए अधिक प्रभावी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा सकें. उन्होंने 18वीं लोक सभा में पहली बार निर्वाचित होकर आए 280 सांसदों की संख्या पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नए सदस्यों के नए विचार लोकसभा के कार्य में अधिक गुणवत्ता लाएंगे.
ये भी पढ़े: AAP मंत्री गोपाल राय बोले, मटियाला विधान सभा के गा...










