खरसिया : विधायक उमेश पटेल ने किया भालूनारा-रॉबर्टसन रेलवे स्टेशन जर्जर सड़क का निरीक्षण, अडानी कंपनी को दी आंदोलन की चेतावनी
खरसिया, 04 जुलाई 2025: खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश पटेल ने आज भालूनारा से रॉबर्टसन रेलवे स्टेशन तक की जर्जर सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क की बदहाल स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित गांवों के ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। यह सड़क लंबे समय से खराब हालत में है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस सड़क को लेकर ग्रामीणों ने बीते 9 जून को अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया था। आंदोलन के दौरान विधायक उमेश पटेल ने ग्रामीणों का समर्थन किया था। उनकी उपस्थिति में एसडीएम और अडानी कंपनी के अधिकारियों ने बरसात के दौरान सड़क की मरम्मत और बरसात के बाद नई सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था, जिसके बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया था।
अडानी कंपनी ने रॉबर्टसन रेलवे स्टेशन से नवागांव तक की सड़क की बरसात में मरम्मत करने और भाटिया वासरी गेट से ...









