Raigarh

माण्ड नदी में संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस
Kharsia, Raigarh

माण्ड नदी में संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

खरसिया। माण्ड नदी में आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहता हुआ मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह सनसनीखेज मामला बायंग-टायग के पास का है, जहां स्थानीय लोगों ने शव को नदी में तैरते देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह मामला आत्महत्या का है या किसी गहरी साजिश का हिस्सा। सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पूर्व सेन्द्रीपाली इलाके में एक व्यक्ति द्वारा नदी में कूदकर आत्महत्या करने की खबरें सामने आई थीं, जिससे इस मामले की कड़ियां जुड़ती नजर आ रही हैं। हालांकि, फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस हर पहलु की बारीकी से जांच कर रही है। स्थानीय ग्रामीणों में भय और संशय का माहौल है। कई लोग इसे सामान्य आत्महत्या न मानकर हत्या की आशंका जता रहे हैं। अब सबकी नजर पोस्टमार्टम...
पीएचई कर्मचारी मधु पटेल का दबंगई भरा खेल — शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा, प्रशासन को दी खुली चुनौती.. Watch Video
Kharsia, Raigarh

पीएचई कर्मचारी मधु पटेल का दबंगई भरा खेल — शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा, प्रशासन को दी खुली चुनौती.. Watch Video

रायगढ़। जनपद पंचायत खरसिया के ग्राम पंचायत देहजरी अंतर्गत एड़ूपूल मार्ग (पुराना कोल वासरी के पास) स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 13/5 क पर पीएचई विभाग में कार्यरत मधु पटेल (रायगढ़िया) द्वारा अवैध कब्जा कर मकान निर्माण कार्य किया जा रहा है। ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों ने कई बार समझाइश दी, लेकिन मधु पटेल ने किसी की परवाह नहीं की और निर्माण कार्य लगातार जारी रखा। सरकारी कर्मचारी होते हुए भी मधु पटेल खुद कानून तोड़ रहा है, जो प्रशासनिक व्यवस्था पर सीधा तमाचा है। मामले की शिकायत दिनांक 08 जुलाई को उप-सरपंच प्रतिनिधि एवं अन्य नागरिकों द्वारा तहसीलदार को लिखित रूप में दी गई थी, जिस पर तहसीलदार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पटवारी को जांच के निर्देश दिए। दिनांक 10 जुलाई को जांच में यह पुष्टि हुई कि मधु पटेल शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण कर रहा है। पटवारी द्वारा कार्य रोकने के लिए कहा गया, लेकिन मधु ...
बिंजकोट-दर्रामुड़ा में सारदा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड बना ग्रामीणों के जीवन के लिए खतरा, मांड नदी में फैला रहा ज़हर… Watch Video
Kharsia, Raigarh

बिंजकोट-दर्रामुड़ा में सारदा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड बना ग्रामीणों के जीवन के लिए खतरा, मांड नदी में फैला रहा ज़हर… Watch Video

रायगढ़। खरसिया के ग्राम बिंजकोट-दर्रामुड़ा में संचालित सारदा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड कंपनी स्थानीय पर्यावरण और ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। कोयले से बिजली उत्पादन करने वाली इस कंपनी द्वारा प्रतिदिन फैक्ट्री से निकलने वाले अपशिष्ट जल को बिना किसी शुद्धिकरण के सीधे मांड नदी में छोड़ा जा रहा है। इस जहरीले पानी में कोयला, राख और डस्ट की भारी मात्रा पाई जा रही है, जो नदी के पारिस्थितिकी तंत्र को बर्बाद कर रहा है। यह वही नदी है जिससे गांव के सैकड़ों लोग पीने, नहाने और घरेलू कार्यों के लिए पानी का उपयोग करते हैं। लेकिन अब सारदा कंपनी की लापरवाही के चलते यह नदी गंदे नाले में तब्दील हो चुकी है। ग्रामीणों में त्वचा रोग, पेट की बीमारियां और संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन कंपनी इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए है। ऐसा लगता है जैसे उसे न तो पर्यावरण की चिंता...
महाजेनको गारे पेलमा सेक्टर – 2 कोल माइंस संचालक को तैयार
Raigarh

महाजेनको गारे पेलमा सेक्टर – 2 कोल माइंस संचालक को तैयार

रायगढ़, जूलाई 2025। महाराष्ट्र राज्य बिजली उत्पादन कंपनी लिमिटेड (महाजेनको) द्वारा छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में विकसित की जा रही गारे पेलमा सेक्टर-दो कोल माइंस परियोजना को सरकार द्वारा सभी आवश्यक स्वीकृतियाँ प्रदान की जा चुकी हैं। अब यह कोयला खदान संचालन के लिए पूरी तरह तैयार है। यह परियोजना भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य में रोजगार और आधारभूत विकास के अवसरों को बढ़ावा देगी।इस परियोजना के तहत लगभग 655.15 मिलियन टन कोयला भंडार का दोहन किया जाएगा और इसकी अधिकतम उत्पादन क्षमता 23.6 मिलियन मेट्रिक टन प्रति वर्ष है। परियोजना में कुल ₹7463 करोड़ का निवेश किया जा रहा है। इसके साथ-साथ, संचालन की अवधि में छत्तीसगढ़ राज्य को लगभग ₹29 हजार करोड़ का राजस्व विभिन्न मदों — जैसे कि रॉयल्टी, जिला खनिज निधि , जीएसटी और अन्य शुल्कों के रूप में प्राप्त होगा।परियोजना के अ...
डीएपी खाद की किल्लत पर फूटा किसानों का गुस्सा, 07 गांवों के किसानों ने धनागर मार्ग किया जाम, खरसिया विधायक उमेश पटेल पहुंचे समर्थन में, प्रशासन की समझाइश जारी
Kharsia, Raigarh

डीएपी खाद की किल्लत पर फूटा किसानों का गुस्सा, 07 गांवों के किसानों ने धनागर मार्ग किया जाम, खरसिया विधायक उमेश पटेल पहुंचे समर्थन में, प्रशासन की समझाइश जारी

रायगढ़ – डीएपी खाद की किल्लत को लेकर किसानों का आक्रोश आज सड़कों पर साफ नजर आया। खरसिया क्षेत्र के धनागर और आसपास के 7 गांवों के किसानों ने मंगलवार सुबह धनागर मुख्य मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया। उनका कहना था कि लगातार कई दिनों से खाद नहीं मिल रही, जिससे धान की बुवाई में देरी हो रही है और फसल को भारी नुकसान पहुंच रहा है। किसानों का आरोप है कि खाद वितरण केंद्रों पर डीएपी खाद का भारी अभाव है और जो भी थोड़ी बहुत मात्रा आ रही है, वह किसानों के खेती-बाड़ी के लिए पर्याप्त नहीं है। हताश और नाराज़ किसानों ने प्रशासन और सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। विधायक उमेश पटेल किसानों के बीच पहुंचेखरसिया विधायक उमेश पटेल जैसे ही सूचना मिली, वे तत्काल मौके पर पहुंचे और किसानों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और समर्थन में सड़क पर बैठ गए। प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचीसड़क ...
07 जुलाई को रायपुर में होने वाली किसान—जवान—संविधान जनसभा को लेकर बिलासपुर कांग्रेस भवन में समीक्षा बैठक सम्पन्न
Kharsia, Raigarh

07 जुलाई को रायपुर में होने वाली किसान—जवान—संविधान जनसभा को लेकर बिलासपुर कांग्रेस भवन में समीक्षा बैठक सम्पन्न

बिलासपुर, 05 जुलाई 2025 — रायपुर में आगामी 07 जुलाई को आयोजित "किसान—जवान—संविधान जनसभा" की तैयारियों को लेकर आज बिलासपुर के कांग्रेस भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी का संदेश कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया गया, जिसमें उन्होंने बिलासपुर जिले से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजनता की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक श्री उमेश पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “यह जनसभा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संविधान, किसानों और जवानों के अधिकारों की आवाज़ है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि इसे ऐतिहासिक बनाएं।” इस अवसर पर बिलासपुर शहर और ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के प्रमुख पदाध...
ग्राम दर्रामुड़ा में मुक्तिधाम निर्माण की मांग हुई तेज़, ग्रामीण बोले – खुले में करना पड़ता है अंतिम संस्कार
Kharsia, Raigarh

ग्राम दर्रामुड़ा में मुक्तिधाम निर्माण की मांग हुई तेज़, ग्रामीण बोले – खुले में करना पड़ता है अंतिम संस्कार

खरसिया, 5 जुलाई 2025। खरसिया के ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा में एक बार फिर मुक्तिधाम निर्माण की मांग ने जोर पकड़ लिया है। गांव के नागरिकों की यह मांग वर्षों पुरानी और बहुप्रतीक्षित है, जिसे हर बार पंचायत चुनावों और जनसुनवाई के दौरान उठाया जाता रहा है, लेकिन आज तक यह मांग अधूरी ही रही है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम दर्रामुड़ा में अंतिम संस्कार के लिए आज तक कोई भी सुव्यवस्थित मुक्तिधाम नहीं बनाया गया है। जो स्थान पहले कभी मुक्तिधाम के रूप में निर्मित हुआ था, वह अब पूरी तरह अनुपयोगी और जर्जर स्थिति में है, जहां न तो मूलभूत सुविधाएं हैं और न ही साफ-सफाई का इंतजाम। इस कारण ग्रामीणों को मजबूरी में खुले स्थानों पर अंतिम संस्कार करना पड़ता है, जिससे न केवल धार्मिक रीति-रिवाजों का अपमान होता है बल्कि स्थानीय लोगों को सामाजिक और मानसिक पीड़ा भी होती है। ग्रामीणों ने मिलकर क्षेत्र के जिला पंच...
आशा देखभाल गृह में लायंस क्लब मिड टाउन ने बाटे छाते और रेनकोट
Raigarh

आशा देखभाल गृह में लायंस क्लब मिड टाउन ने बाटे छाते और रेनकोट

लायन संजय रतेरिया के सौजन्य से गौशाला में गौ सेवकों को दिया गया रेनकोट रायगढ़, शनिवार 5 जुलाई : नगर की समाजसेवी संस्था लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन ने बरसात के मौसम को देखते हुए। आशा प्रसामक देखभाल गृह बाजिनपली में छाता और रेनकोट का वितरण किया। लायंस क्लब के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल (ओमी) ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए क्लब द्वारा छत और रेनकोट का वितरण किया गया है। इस कार्यक्रम के संयोजक लायन अलकेश श्रीवास्तव और लायन श्रीकांत पाण्डय थे। केंद्र की संचालिका जस्सी फिलिप्स ने सभी लायंस सदस्यों को साधुवाद दिया। लायंस क्लब मिटाउन के वरिष्ठ सदस्य लायन संजय रतेरिया के सौजन्य से चक्रधर गौशाला में गौ सेवकों को रेनकोट वितरण किया गया। गौ माता की सेवा करने वाले इन सेवकों को बरसात से बचने के लिए यह क्लब एक छोटा प्रयास था। रेनकोट पाकर गौशाला के सेवक बहुत ही खुश हुए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप...
छट्ठी कार्यक्रम में मामूली विवाद पर वृद्ध की हत्या, खरसिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या और आर्म्स एक्ट में भेजा जेल
Kharsia, Raigarh

छट्ठी कार्यक्रम में मामूली विवाद पर वृद्ध की हत्या, खरसिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या और आर्म्स एक्ट में भेजा जेल

रायगढ़ 5 जुलाई 2025-  खरसिया क्षेत्र के ग्राम तुरेकेला में छट्ठी कार्यक्रम के दौरान मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। कार्यक्रम में शामिल अर्जुन खड़िया नामक युवक ने 65 वर्षीय केन्दाराम खड़िया की तलवार से हमला कर हत्या कर दी। घटना 3 जुलाई 2025 की रात की है, जिसके बाद खरसिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तलवार भी जब्त कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर आज खरसिया न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए मृतक की बेटी सुकवारा बाई खड़िया ने थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज करायी। उसने बताया कि 3 जुलाई को उनके घर के पास संपत खड़िया के यहां छट्ठी कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें गांव के कई लोग शामिल थे। उसी दौरान रात करीब सात बजे अर्जुन खड़िया और जगन्नाथ खड़िया के बीच हंसी-मजाक में विवाद हो गया। ...
बिंजकोट-दर्रामुड़ा में सारदा एनर्जी की लापरवाही बनी लोगों की मुसीबत, सड़क पर रोज लगता है जाम.. Watch Video
Kharsia, Raigarh

बिंजकोट-दर्रामुड़ा में सारदा एनर्जी की लापरवाही बनी लोगों की मुसीबत, सड़क पर रोज लगता है जाम.. Watch Video

रायगढ़-खरसिया, 05 जूलाई। खरसिया विकासखंड के ग्राम बिंजकोट-दर्रामुड़ा में स्थित सारदा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड कंपनी स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन गई है। कंपनी परिसर में भारी वाहनों के लिए पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे कोयला और फ्लाई ऐश लाने-ले जाने वाले ट्रेलर और हाइवा वाहन प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर ही घंटों खड़े रहते हैं। इसका सीधा असर आम लोगों की आवाजाही पर पड़ रहा है। ग्राम की सड़क पहले से ही जर्जर हालत में है, ऊपर से भारी वाहनों की कतार ने हालात और बदतर कर दिए हैं। यह वही मार्ग है जिससे ग्रामीण अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए गुजरते हैं, और स्कूली बच्चे भी इसी रास्ते से स्कूल आते-जाते हैं। लेकिन अब सड़कों पर खड़ी भारी गाड़ियों के कारण दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। वाहन चालक एक-दूसरे से पहले एंट्री लेने की होड़ में गाड़ियां बीच सड़क पर ही खड़ी कर देते है...