तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से गाय की मौत, ग्रामीणों का सड़क जाम, भारी वाहनों की आवाजाही ठप, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
रायगढ़। रायगढ़ के तमनार क्षेत्र में मंगलवार रात एक दुखद हादसा हुआ, जब इंदिरा नगर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक गाय को टक्कर मार दी। इस टक्कर में गाय की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रात करीब 11 बजे सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने भारी वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह रोक दिया, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार भारी वाहनों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में न सिर्फ मवेशियों की जान जा रही है, बल्कि मासूम लोगों की जिंदगी भी खतरे में पड़ रही है। गुस्साए लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए और सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
चक्का जाम की वजह से हुंकराडिपा से आमाघाट तक भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रातभर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे व...










