खरसिया विधायक उमेश पटेल ने लिया रामचंद्र जी का आशीर्वाद, ग्राम रजघटा में आयोजित अखंड नवधा रामायण में हुए शामिल

खरसिया। खरसिया विकासखंड के ग्राम रजघटा में आयोजित सार्वजनिक श्री अखंड नवधा रामायण पाठ में खरसिया विधायक उमेश पटेल ने सादर भाग लिया। इस धार्मिक आयोजन में उन्होंने भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया और समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

विधायक उमेश पटेल ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपसी भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने ग्रामवासियों से संवाद करते हुए सभी के कल्याण के लिए सतत प्रयास करने का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और रामायण पाठ के इस पावन अवसर पर भक्ति भाव से सराबोर नजर आए।