Raigarh

एनटीपीसी लारा की जल संरक्षण पहल जल सकारात्मकता का मार्ग प्रशस्त
Raigarh

एनटीपीसी लारा की जल संरक्षण पहल जल सकारात्मकता का मार्ग प्रशस्त

रायगढ़। सतत विकास और संसाधनों का ज़िम्मेदाराना उपयोग, वैश्विक स्तर पर तेज़ी से महत्वपूर्ण होता जा रहा है, जब से जल उपलब्धता स्थिरता पहलों में एक प्रमुख चिंता का विषय बन गई है। उत्पादों और सेवाओं के निर्माण, वितरण और उपभोग के जल पदचिह्न उनके विशिष्ट जल उपभोग के आधार पर होते हैं। जल उपयोग के जोखिम और मुद्दे वैश्विक स्तर पर लगभग हर व्यक्ति और उद्यम को प्रभावित करते हैं। यदि जल अनुप्रयोग, संरक्षण और प्रबंधन में सुधार नहीं हुआ तो 2030 तक पीने योग्य पानी की 40% कमी हो सकती है [1]। भारतीय कंपनियों ने अपने स्थिरता पहलों में जल संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। परिचालन क्षेत्रों में जल संसाधनों के महत्व और उनके द्वारा प्रभावित हितधारकों की विस्तृत श्रृंखला को देखते हुए, आंतरिक और बाह्य दोनों प्रकार की पहलों को शामिल करने वाले सतत हस्तक्षेप वर्तमान जल संकट परिदृश्य में उपयुक्त उपकरण बन गए हैं।व...
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से गाय की मौत, ग्रामीणों का सड़क जाम, भारी वाहनों की आवाजाही ठप, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
Raigarh

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से गाय की मौत, ग्रामीणों का सड़क जाम, भारी वाहनों की आवाजाही ठप, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

रायगढ़। रायगढ़ के तमनार क्षेत्र में मंगलवार रात एक दुखद हादसा हुआ, जब इंदिरा नगर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक गाय को टक्कर मार दी। इस टक्कर में गाय की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रात करीब 11 बजे सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने भारी वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह रोक दिया, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार भारी वाहनों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में न सिर्फ मवेशियों की जान जा रही है, बल्कि मासूम लोगों की जिंदगी भी खतरे में पड़ रही है। गुस्साए लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए और सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। चक्का जाम की वजह से हुंकराडिपा से आमाघाट तक भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रातभर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे व...
रायगढ़ के खतरनाक वॉटरफॉल्स पर पुलिस की सख्त नजर : मस्ती में न डालें जान को खतरे में
Kharsia, Raigarh

रायगढ़ के खतरनाक वॉटरफॉल्स पर पुलिस की सख्त नजर : मस्ती में न डालें जान को खतरे में

रायगढ़, 29 जुलाई 2025: बारिश का मौसम आते ही रायगढ़ के खूबसूरत वॉटरफॉल्स युवाओं के लिए पिकनिक का हॉटस्पॉट बन गए हैं। केराझर और परसदा जैसे वॉटरफॉल्स की सैर पर निकले युवा मस्ती में खतरनाक स्टंट और वीडियो बनाने में जुटे हैं, लेकिन अब पुलिस ने इस पर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। ये मस्ती कब जानलेवा बन जाए, कोई नहीं जानता। इसलिए रायगढ़ पुलिस ने सुरक्षा को लेकर कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के नेतृत्व में खतरनाक वॉटरफॉल्स पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। केराझर और परसदा जैसे इलाकों में अब नियमित पुलिस गश्त हो रही है। पुलिस का साफ संदेश है- मस्ती करें, लेकिन जान जोखिम में डालने वाली हरकतों से बचें। एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से अपील की है कि वे प्राकृतिक स्थलों पर जाते समय सुरक्षा का पूरा ख्याल रखें। “सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाना ठीक है, लेक...
नंदेली में महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय में उत्साह के साथ हुआ वृक्षारोपण
Kharsia, Raigarh

नंदेली में महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय में उत्साह के साथ हुआ वृक्षारोपण

नंदेली: पर्यावरण को हरा-भरा और स्वच्छ रखने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए, मंगलवार को महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय, नंदेली में बड़े उत्साह के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रांगण में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल, कोषाध्यक्ष खगपति मालाकार, प्राचार्य सतीश पांडेय, प्रधान पाठक सीताराम सारथी के साथ-साथ शिक्षक, शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाए और इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बोलते हुए अध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल ने कहा, "पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। ये न केवल हमें ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि पर्यावरण को भी स्वच्छ रखते हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ पर्यावरण छोड़ें। सिर्फ पेड़ लगाना ही काफी नहीं, उनकी देखभाल और सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी...
नहरपाली में “एक पेड़ शहीदों के नाम” कार्यक्रम सम्पन्न, विधायक उमेश पटेल ने किया पौधारोपण
Kharsia, Raigarh

नहरपाली में “एक पेड़ शहीदों के नाम” कार्यक्रम सम्पन्न, विधायक उमेश पटेल ने किया पौधारोपण

खरसिया, 29 जुलाई। ग्राम नहरपाली में आज "एक पेड़ शहीदों के नाम" अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन शहीद नंदकुमार पटेल की स्मृति में श्रीराम जानकी मंदिर एवं प्रस्तावित वाटिका परिसर में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खरसिया विधायक उमेश पटेल शामिल हुए। विधायक ने श्रद्धांजलि स्वरूप पौधा रोपित करते हुए कहा कि शहीदों की याद में इस तरह के आयोजन प्रेरणास्रोत होते हैं और समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्रामीणजन और युवा उपस्थित रहे। इस संबंध में कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक प्रदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम नहरपाली के प्लाट नंबर 124/130/2 में श्रीराम जानकी मंदिर एवं वाटिका की स्थापना की जाएगी। इस कार्य की शुरुआत आज पौधारोपण के माध्यम से की गई, जिसमें विधायक उमेश पटेल की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन...
बारिश में बढ़ते खतरे को देखते हुए रायगढ़ के केराझर और परसदा वाटरफॉल में कूदने, नहाने और शराब पीने पर रोक, पुलिस ने सुरक्षा के लिए चेतावनी बोर्ड और पेट्रोलिंग की व्यवस्था की
Raigarh

बारिश में बढ़ते खतरे को देखते हुए रायगढ़ के केराझर और परसदा वाटरफॉल में कूदने, नहाने और शराब पीने पर रोक, पुलिस ने सुरक्षा के लिए चेतावनी बोर्ड और पेट्रोलिंग की व्यवस्था की

रायगढ़। जिले के भूपदेवपुर रोड पर स्थित प्रसिद्ध केराझर और परसदा वाटरफॉल में अब ऊपर से कूदकर नहाना या तेज बहाव में उतरना सख्त मना है। बारिश के मौसम में जलस्तर बढ़ने और हादसे की आशंका को देखते हुए पुलिस ने यह कदम उठाया है। इन दिनों भारी बारिश के कारण झरनों का बहाव तेज हो गया है। बावजूद इसके, कई लोग ऊंचाई से छलांग लगाते हुए नजर आ रहे थे। मीडिया में खबर आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और वहां चेतावनी बोर्ड लगाकर नियमित पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। पुलिस दे रही समझाइशभूपदेवपुर थाना प्रभारी संजय नाग ने बताया कि झरनों के आसपास सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नहाने, कूदने और शराब पीने पर प्रतिबंध लगाया गया है। जो भी लोग वहां पहुंच रहे हैं, उन्हें समझाइश दी जा रही है कि वे खुद की और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें। शराब पीने वालों पर सख्तीवाटरफॉल घूमने आने वाले लोगों में कई युवक नशे की ह...
तीसरे वर्ष की सामूहिक कांवड़ यात्रा सम्पन्न, शिवभक्ति में डूबा जनसैलाब
Kharsia, Raigarh

तीसरे वर्ष की सामूहिक कांवड़ यात्रा सम्पन्न, शिवभक्ति में डूबा जनसैलाब

विधायक उमेश पटेल की उपस्थिति से कांवड़ियों में दिखा विशेष उत्साह रायगढ़। रायगढ़ जिले के नवापारा (मांड नदी) से बाबा धाम कोसमनारा तक तीसरे वर्ष की सामूहिक कांवड़ यात्रा सोमवार को भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक समरसता के वातावरण में अत्यंत भव्यता के साथ सम्पन्न हुई। प्रातः 5:00 बजे मांड नदी से पवित्र जल उठाकर काँवड़ियों का जत्था “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष के साथ रवाना हुआ। पूरे मार्ग में भक्ति और उल्लास का दृश्य देखने लायक था, जहाँ हर आयु वर्ग के श्रद्धालु शिवनाम में लीन होकर पग-पग आगे बढ़ते नजर आए। इस पावन यात्रा की विशेष उपलब्धि रही खरसिया विधायक उमेश पटेल की भागीदारी। उन्होंने न केवल कांवड़ उठाकर स्वयं यात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओं के साथ कंधे से कंधा मिलाया, बल्कि जगह-जगह सेवा शिविरों का अवलोकन करते हुए आयोजन समिति एवं स्थानीय युवाओं की खुले दिल से सराहना भी की। उनकी उपस्...
शहीद नंदकुमार पटेल जी की स्मृति में नहरपाली में “एक पेड़ शहीदों के नाम” कार्यक्रम
Kharsia, Raigarh

शहीद नंदकुमार पटेल जी की स्मृति में नहरपाली में “एक पेड़ शहीदों के नाम” कार्यक्रम

बनेगा श्री राम जानकी मंदिर एवं पर्यावरणीय वाटिका रायगढ़। खरसिया के ग्राम नहरपाली में 29 जुलाई 2025 को "एक पेड़ शहीदों के नाम" विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शहीद नंदकुमार पटेल जी की पुण्य स्मृति में किया जा रहा है, जिसकी जानकारी आयोजन समिति के सक्रिय सदस्य प्रदीप सिंह ने दी। प्रदीप सिंह के अनुसार, इस अवसर पर गांव में श्री राम जानकी मंदिर एवं एक सुंदर स्मृति वाटिका की स्थापना की जाएगी, जो न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक पहल भी होगी। कार्यक्रम स्थल ग्राम नहरपाली के प्लॉट नंबर 124/130/2 में तय किया गया है, जहां सुबह 11:30 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में खरसिया विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल उपस्थित रहेंगे। ग्राम पंचायत नहरपाली की सरपंच श्रीमती दिलेश्वरी बंशीधर खड...
खरसिया में तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर, एक युवक घायल
Raigarh

खरसिया में तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर, एक युवक घायल

खरसिया, 27 जुलाई 2025। खरसिया के सियाराम ऑटो डील के पास रविवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रेलर (क्रमांक CG04MC6322) ने कार (क्रमांक CG105522) को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार एक युवक को चोटें आईं, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां ईलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में युवक के परिजन भी सवार थे, जो इस दुर्घटना में सुरक्षित बच गए। परिजनों को सुरक्षित उनके घर भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर हादसे होते हैं। प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण के लिए उचित कदम उठाने की मांग की जा रही है। ...
ग्राम कुर्रुभांठा और राधेश्याम पेट्रोल पंप (नहरपाली) के बीच स्थित पुल पर ट्रेलर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे खेत में जा गिरी
Kharsia, Raigarh

ग्राम कुर्रुभांठा और राधेश्याम पेट्रोल पंप (नहरपाली) के बीच स्थित पुल पर ट्रेलर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे खेत में जा गिरी

खरसिया। खरसिया में बड़ा सड़क हादसा!ग्राम कुर्रुभांठा और राधेश्याम पेट्रोल पंप (नहरपाली) के बीच स्थित पुल पर ट्रेलर OD16G0559 अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे खेत में जा गिरी।हादसा कुर्रुभांठा के पास हुआ है। ट्रेलर पूरी तरह पलटी हुई हालत में मिली है।फिलहाल और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।👉 अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें। ...