जल जीवन मिशन के कार्यों को गंभीरता से लें अधिकारी-सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव
प्रगतिरत टंकियों का निर्माण शीघ्र पूर्ण करने एवं पंचायतों को हैंडओवर करने के निर्देश
रायगढ़, 18 सितम्बर 2025/ शासन की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु संचालित कार्यों की समीक्षा जिला पंचायत सभाकक्ष में की गई। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेंद्र यादव ने की। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन सरकार की प्राथमिकता वाली योजना है। इसके कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रगतिरत निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा किया जाए। प्रगतिरत टंकी निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए।
बैठक में जनपदवार एकल विलेज स्कीम, मल्टी विलेज स्कीम एवं सोलर पं...










