छाल पुलिस ने अंधे कत्ल से उठाया पर्दा, पत्नी की हत्या करने वाला पति निकला आरोपी, भेजा गया जेल
रायगढ़। छाल पुलिस ने एक अंधे कत्ल का राजफाश कर पत्नी की हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। ग्राम ऐडुकला की रहने वाली 26 वर्षीय शारदा श्रीवास की मौत को शुरू में आकस्मिक समझा गया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हकीकत सामने आई कि उसकी मौत प्राकृतिक नहीं बल्कि हत्या है। इसी सुराग ने मामले को नया मोड़ दिया और पुलिस ने गुत्थी को सफलतापूर्वक सुलझाया ।
जानकारी के अनुसार 6 सितंबर को शारदा की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसके पिता और भाई उसे सीएचसी कटघोरा ले गए थे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 23 सितंबर को यह मर्ग डायरी जांच के लिए थाना कटघोरा से थाना छाल को सौंपी गई। थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने बारीकी से जांच शुरू की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु की प्रकृति "होमीसाइडल" पाई गई। इस खुलासे के बाद मायके पक्ष व गांव के लोगों से पूछताछ की गई, जिसमें पता...










