Raigarh

स्वच्छता ही सेवा अभियान: एसबीआई के अधिकारियों ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम एवं आसपास की सड़कों पर चलाया सफाई अभियान
Raigarh

स्वच्छता ही सेवा अभियान: एसबीआई के अधिकारियों ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम एवं आसपास की सड़कों पर चलाया सफाई अभियान

रायगढ़, 26 सितम्बर 2025/  स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय स्टेट बैंक रायगढ़ के अधिकारियों ने सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम एवं उसके आसपास की सड़कों पर सफाई अभियान चलाया। क्षेत्रीय प्रबंधक श्री धर्मेंद्र कुमार रावत के नेतृत्व में एसबीआई के 25 अधिकारियों ने इस स्वच्छता अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अधिकारियों ने न केवल स्टेडियम परिसर को स्वच्छ किया, बल्कि आसपास की सड़कों से भी कचरा हटाकर नागरिकों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में योगदान दिया। यह अभियान स्वच्छता ही सेवा 2025 पहल के तहत आयोजित किया गया, जो कि 2 अक्टूबर 2025 तक चलने वाली राष्ट्रव्यापी स्वच्छता पहल है। इसका उद्देश्य न केवल तात्कालिक स्वच्छता सुनिश्च...
बरपाली हत्या कांड का खुलासा, मृतक के ससुर ने गांव के युवक और अपचारी बालक के साथ मिलकर किये थे हत्या
Raigarh

बरपाली हत्या कांड का खुलासा, मृतक के ससुर ने गांव के युवक और अपचारी बालक के साथ मिलकर किये थे हत्या

रायगढ़, 26 सितंबर। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में 24 सितंबर को युवक बलराम सारथी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। घरघोड़ा पुलिस ने मृतक के ससुर रामस्वरूप सारथी, गांव के युवक देवनंदन राठिया और एक नाबालिग को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त धारदार टांगी और डंडा भी जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक बलराम सारथी 28 साल निवासी गाला पत्थलगांव का अपनी पत्नी हेमलता सारथी से विवाद चल रहा था। परिजनों ने हेमलता को उसके बच्चों सहित मायके बरपाली ले आये। इसी बीच बलराम भी 21 सितंबर को ससुराल पहुंच गया। 24 सितंबर को गांव में हड़कंप मच गया जब बरपाली निवासी पंचराम राठिया के घर की परछी में बलराम लहूलुहान हालत में मृत पाया गया। अज्ञात आरोपियों द्वारा सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई थी। घटना को लेकर मर...
नवरात्र पर्व पर महिला सुरक्षा के लिए पुलिस की “दुर्गा वाहिनी” करेगी पंडालों और गरबा स्थलों की विशेष पेट्रोलिंग
Raigarh

नवरात्र पर्व पर महिला सुरक्षा के लिए पुलिस की “दुर्गा वाहिनी” करेगी पंडालों और गरबा स्थलों की विशेष पेट्रोलिंग

रायगढ़, 26 सितंबर। नवरात्र पर्व के दौरान महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने जिला पुलिस ने विशेष इंतज़ाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन पर पंडालों और गरबा-डांडिया स्थलों में महिला रक्षा टीम “दुर्गा वाहिनी” की विशेष पेट्रोलिंग रहेगी। एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा और डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी ने पुलिस कार्यालय में महिला सुरक्षा टीम को ड्यूटी के संबंध में ब्रीफ कर शहर में रवाना किया। अधिकारियों ने बताया कि दुर्गा वाहिनी का गठन महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षित वातावरण देने तथा उनमें सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से किया गया है। इस टीम की दो यूनिट पूरे नवरात्र पर्व के दौरान दुर्गा पंडालों, गरबा और डांडिया स्थलों पर सक्रिय रहकर पेट्रोलिंग करेंगी। दुर्गा वाहिनी को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मौके पर प...
पुलिस लाइन उर्दना में अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर 5 अक्टूबर से प्रारंभ
Raigarh

पुलिस लाइन उर्दना में अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर 5 अक्टूबर से प्रारंभ

रायगढ़, 26 सितंबर। शासन की अहम अग्निवीर योजना में लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के फिजिकल टेस्ट के पूर्व उन्हें पुलिस विभाग के ट्रेनर्स के द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी। इस संबंध में वित्त मंत्री ओपी चौधरी सर द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा “अग्निवीर” योजना में चयनित होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इस वर्ष भी पुलिस लाइन उर्दना में नि:शुल्क विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जावेगा । कलेक्टर श्री मयंक चर्तुवेदी और पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को रहने-खाने की निःशुल्क सुविधा दी जाएगी, साथ ही विशेष प्रशिक्षकों द्वारा शारीरिक दक्षता की तैयारी कराई जाएगी। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान आवश्यक कीट भी नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य युवाओं को...
विधायक उमेश पटेल ने किरोड़ीमलनगर में नवरात्रि के पंचम दिवस पर की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
Kharsia, Raigarh

विधायक उमेश पटेल ने किरोड़ीमलनगर में नवरात्रि के पंचम दिवस पर की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

खरसिया, 26 सितंबर। नवरात्रि के पवित्र पर्व के पांचवें दिन खरसिया विधायक उमेश पटेल ने नगर पंचायत किरोड़ीमलनगर के विभिन्न दुर्गा पंडालों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। विधायक पटेल ने पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और माता से क्षेत्र की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ भी मुलाकात की और नवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। उनके इस दौरे से स्थानीय निवासियों में उत्साह का माहौल देखा गया। पटेल ने कहा, "नवरात्रि का पर्व हमें शक्ति, भक्ति और एकता का संदेश देता है। मां दुर्गा की कृपा से हमारा क्षेत्र समृद्धि और सौहार्द के पथ पर अग्रसर रहे।" इस अवसर पर कई स्थानीय नागरिक और पंडाल समितियों के सदस्य भी उपस्थित रहे, जिन्होंने विधायक के इस प्रयास की सराहना की...
जिंदल स्टील ने अंगुल में देश का सबसे बड़ा ब्लास्ट फर्नेस शुरू किया, 12 एमआईपीएस क्षमता हासिल करने की तैयारी
National, Raigarh

जिंदल स्टील ने अंगुल में देश का सबसे बड़ा ब्लास्ट फर्नेस शुरू किया, 12 एमआईपीएस क्षमता हासिल करने की तैयारी

रायगढ़। जाने माने उद्योगपति नवीन जिंदल के नेतृत्व वाली कंपनी जिंदल स्टील ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक नई पहल करते हुए अपने अंगुल स्टील प्लांट में देश की सबसे बड़ी ब्लास्ट फर्नेस कंपनी से एक मील का पत्थर स्थापित किया है।  इसका नाम भगवती सुभद्रिका ब्लास्ट फर्नेस-II रखा गया है, जिसके संचालन से एंगुल प्लांट की हॉट मेटल उत्पादन क्षमता 4 एमआईपीए से बर्बा 9 एमआईपीए हो गया है।  इसके साथ ही अंगुल स्टील प्लांट एक ही स्थान पर संचालित ओडिशा का सबसे बड़ा स्टील प्लांट बन गया है। अंगुल में इस प्लांट की शुरुआत नवीन जिंदल ने की ओर से एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया।  5,499 नॉर्म क्यूबिक मीटर उपयोगी मात्रा वाली यह फर्नेस दुनिया का सबसे बड़ा और लॉट ब्लास्ट फर्नेस में से एक है।  ऑल्टो ऑटोमेशन, मजबूत सुरक्षा और अपनी बड़ी क्षमता के साथ भगवती सुभद्रिका...
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से मिली ‘ऊर्जा’- महापल्ली के गुरुशंकर भोय बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
Raigarh

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से मिली ‘ऊर्जा’- महापल्ली के गुरुशंकर भोय बने आत्मनिर्भरता की मिसाल

हर महीने बिजली बिल का बोझ हुआ खत्म, अब सूरज की रोशनी से घर में हो रही बचत और कमाई ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने और पर्यावरण की सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना  रायगढ़, 25 सितम्बर 2025/ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने रायगढ़ जिले के ग्राम महापल्ली निवासी श्री गुरुशंकर भोय के जीवन में उल्लेखनीय बदलाव ला दिया है। कभी हर महीने बिजली बिल चुकाना उनके लिए चिंता का विषय था, लेकिन अब वही बिजली बिल बचत और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन गया है। मई में जब उनके घर पर सोलर सिस्टम नहीं लगा था, तब 471 यूनिट की खपत पर 1,570 रुपए का बिल आया था। सीमित आय वाले परिवार के लिए यह राशि एक बड़ा बोझ थी। लेकिन जून में जब उन्होंने अपने मकान की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित कराया, तो हालात पूरी तरह बदल गए। एक महीने में सोलर सिस्टम ने 146 यूनिट बिजली का उत्प...
स्वच्छता ही सेवा अभियान: जिले के अमृत सरोवरों में हुआ सामूहिक श्रमदान
Raigarh

स्वच्छता ही सेवा अभियान: जिले के अमृत सरोवरों में हुआ सामूहिक श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा अभियान: जिले के अमृत सरोवरों में हुआ सामूहिक श्रमदान ग्रामवासियों ने सरोवर स्थलों की सफाई कर जल और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प महिला समूहों और ग्रामवासियों की रही सक्रिय भागीदारी रायगढ़, 25 सितम्बर 2025/ स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज जिले के 102 अमृत सरोवर स्थलों पर 'स्वच्छता ही सेवा स्वच्छोत्सव' थीम के अंतर्गत एक दिन, एक घंटा, एक साथ स्वच्छता श्रमदान राष्ट्रीय अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले भर में सामूहिक स्वच्छता श्रमदान के माध्यम से अमृत सरोवरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया गया। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत राज्य कार्यालय आयुक्त, महात्मा गांधी नरेगा, श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिले में अभियान का संचालन सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र याद...
जिला न्यायालय में आयोजित हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण रिफ्रेशर ट्रेनिंग
Raigarh

जिला न्यायालय में आयोजित हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण रिफ्रेशर ट्रेनिंग

रायगढ़, 25 सितम्बर 2025/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्रधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री जितेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन एवं न्यायाधीश/सचिव श्रीमती अंकिता मुदलियार के मार्गदर्शन में आज जिला न्यायालय रायगढ़ के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण रिफ्रेशर टे्रनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। रिफ्रेशर  ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन नालसा के दिशा-निर्देश के आधार पर विशेष रूप से जेल भ्रमण हेतु अधिकृत लीगल एड डिफेंस कौंसिल, प्रतिधारक अधिवक्ता और पैरालीगल वालिंटियर्स के लिए आयोजित की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी जेलों में निरूद्ध बंदियों को नि:शुल्क विधिक सहायता प्रदान करने एवं उनके अधिकारों की रक्षा हेतु एक ''प्रिजन लीगल एड क्लीनिक'' की स्थापना किये जाने हेतु हुई है। जिसके परिपालन में 20...
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत 829 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
Raigarh

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत 829 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

रायगढ़, 25 सितम्बर 2025/ स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत जिले में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के साथ समन्वित रूप से जिले के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित हुआ। इस बार शिविर की थीम रही  'छत्तीसगढ़ की महतारी, हम सबकी जिम्मेदारी', जिसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समुचित पोषण, नियमित जांच और सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक करना रहा। अभियान के तहत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 69, पुसौर में 117, लोईंग में 87, लैलूंगा में 79, खरसिया में 202, तमनार में 37, घरघोड़ा में 86 एवं धरमजयगढ़ में 152, इस तरह कुल 829 गर्भवती महिलाओं का स्क्रीनिंग किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं की हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर,...