फ्लाईएश से ओवरलोड गाड़ियां चला रहा है सारडा एनर्जी, परिवहन विभाग ने पकड़े वाहन, सवा लाख का जुर्माना, जांजगीर के चंद्रा क्रशर में जा रहे थे वाहन
रायगढ़। फ्लाई एश परिवहन के लिए एसओपी जारी होने के बावजूद कुछ उद्योग पुराने ढर्रे पर ही काम कर रहे हैं। वाहनों में अनुमति से अधिक फ्लाई एश लोड कर परिवहन किया जा रहा है। परिवहन विभाग ने औचक जांच में सारडा एनर्जी दर्रामुड़ा की गई गाड़ियों को ओवरलोड पाया। इन पर सवा लाख रुपए जुर्माना लगाते हुए पर्यावरण विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।पावर प्लांटों में फ्लाई एश उत्सर्जन और निराकरण का खेल बहुत बड़ा है। खपत किए गए कोयले के हिसाब से निकलने वाले फ्लाई एश की वास्तविक मात्रा को छिपाया जाता है।
इसके बाद डिस्पोजल के लिए जो अनुमति मिलती है, उसमें भी ज्यादा एश डाल दिया जाता है। वाहनों में अनुमति से अधिक राखड़ लोड कर पीएमजीएसवाय सड़कों से गुजारा जाता है। सड़कें तो खराब होती ही हैं, नेशनल हाईवे पर भी असर पड़ता है। अवैध रूप से राखड़ का परिवहन किया जाता है। परिवहन विभाग ने रायगढ़-खरसिया एनएच में लगात...










