रायगढ़ में अवैध शराब तस्करी पर कोतरारोड़ और पूंजीपथरा पुलिस की कार्रवाई
कोतरारोड़ पुलिस ने बाइक पर शराब तस्करी कर रहे दो आरोपियों को पकड़ा, आरोपियों से 20 लीटर महुआ शराब जप्त
ग्राम बिलासखार में पूंजीपथरा पुलिस की दो कार्रवाई, 27 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़, 16 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर जिलेभर में त्योहारी सीजन को देखते हुए अवैध शराब तस्करी पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में आज दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को कोतरारोड़ और पूंजीपथरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर कोतरारोड़ पुलिस ने मोटरसाइकिल से शराब परिवहन कर रहे दो आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 20 लीटर हाथभट्टी से बनी महुआ शराब और हीरो एच डीलक्स बाइक (क्रमांक CG-13-AC-0948) जब्त की है।
थाना प्रभारी कोतरारोड़ को सूचना मिली थी कि दो युवक ग्राम जोरापाली की ओर से जूटमिल रायगढ़ की तरफ अवैध शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना पर प्...










