जेसीआई रायगढ़ सिटी महिला विंग ने गौशाला में किया गौ सेवा
रायगढ़। समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी जेसीआई रायगढ़ सिटी महिला विंग ने 28 अक्टूबर को गौ सेवा का एक सराहनीय आयोजन किया। विंग की सदस्यों ने शहर की एक स्थानीय गौशाला पहुंचकर गौ माता की सेवा की। इस अवसर पर, जेसीआई महिला विंग की सभी सदस्यों ने गायों को हरा चारा, गुड़, दलिया, या फल ,रोटी ,आदि ,खिलाया और गौशाला की साफ-सफाई में अपना योगदान दिया।
जेसीआई रायगढ़ सिटी महिला विंग की अध्यक्ष भारती मोदी ने बताया, "गौ माता में आस्था और सेवा हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। हमारी महिला विंग का उद्देश्य सिर्फ सामाजिक जागरूकता फैलाना ही नहीं, बल्कि ऐसे जीव सेवा के कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाना है। गौ सेवा से हमें आत्मिक शांति और संतोष मिलता है।
इस आयोजन में भारती मोदी, मिशु मित्तल, रेनू गोयल, अनुराधा अग्रवाल, गायत्री बेरीवाल, पायल गोयल, शिल्पा तायल, सोनल गोयल , पालक जैन,सहित महिला विंग की ...










