ग्राम दर्रामुड़ा के युवाओं की अमरकंटक यात्रा अविस्मरणीय — गिरीश राठिया ने कहा, “आस्था और प्रकृति ने दी नई ऊर्जा”
रायगढ़/खरसिया, 06 नवंबर, 2025, गुरुवार। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड के ग्राम दर्रामुड़ा के युवाओं ने मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित पवित्र तीर्थ स्थल अमरकंटक की सफल और प्रेरणादायक यात्रा पूरी की। धर्म, आस्था और नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण इस यात्रा में युवा दल ने मां नर्मदा के उद्गम स्थल से लेकर मनोरम प्राकृतिक झरनों तक के दर्शन किए और एक नई ऊर्जा के साथ वापस लौटे। युवा दल में गिरीश राठिया, महेश्वर पटेल, हितेश पटेल, प्रदीप वैष्णव, झकेश्वर पटेल, चिरंजीव वैष्णव, चंद्रशेखर निषाद सहित अन्य सदस्य शामिल थे, जिन्होंने संगठित होकर इस आध्यात्मिक और रोमांचक यात्रा को यादगार बनाया।
युवाओं ने अमरकंटक पहुंचकर सर्वप्रथम दुर्गाधारा में पवित्र स्नान किया और दुर्गा माता की पूजा-अर्चना की। इसके बाद, उन्होंने प्रकृति के अद्भुत नजारों को समेटे हुए कपिल धारा और दुध धारा जलप्रपातों क...










