जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता -कलेक्टर
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित और नियमानुसार निराकरण के दिए निर्देश
रायगढ़, 10 नवम्बर 2025/ जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में आज साप्ताहिक जनदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के समक्ष रखीं। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार, पारदर्शी और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक सोमवार को जिला कलेक्टोरेट में जनदर्शन आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य जनता को राहत पहुंचाना और विश्वास कायम रखना है। इसलिए अधिकारी प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लें और किसी भी प्रकार ...










