विधायक उमेश पटेल का व्यापक जनसंपर्क अभियान : फूलबंधिया में सतनाम भवन का लोकार्पण, बासनपाली–सोण्डका में ग्रामीणों से सीधी मुलाकात
खरसिया, 17 नवंबर। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश पटेल ने रविवार, 16 नवंबर 2025 को खरसिया विकासखंड के ग्राम फूलबंधिया, बासनपाली और सोण्डका में पहुंचकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं की जानकारी ली। विधायक उमेश पटेल का ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मौके पर उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को गति देना और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
फूलबंधिया में लोकार्पण कार्यक्रमग्राम फूलबंधिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक ने नवनिर्मित सतनाम भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही गांव में पूर्ण हुए विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भी शुभारंभ/लोकार्पण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने भवन निर्माण तथा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य...










