रायगढ़ हाईवे पर नाकाबंदी में तीन तस्कर गिरफ्तार, 2.8 किलोग्राम गांजा बरामद
रायगढ़। कल रायगढ़-उड़ीसा हाईवे पर कांशीराम चौक के पास जूटमिल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी करते हुए गांजा रेड कार्रवाई को अंजाम दिया गया। नाकाबंदी के दौरान, एक काले रंग की होंडा एक्टिवा स्कूटी (क्र. CG-11-BK-7251) में तीन व्यक्ति उड़ीसा की ओर से रायगढ़ की ओर आते हुए पाए गए। स्कूटी को रोककर पुलिस ने जब पूछताछ की, तो स्कूटी चालक ने अपना नाम अश्वनी खुटे (30 वर्ष) बताया, जो छोटे खैरा, थाना सारंगढ़, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का निवासी है और वर्तमान में भजनडीपा, थाना जूटमिल, रायगढ़ में रहता है। स्कूटी के पीछे बैठे दो व्यक्तियों ने अपने नाम मुन्ना निषाद (42 वर्ष) और गौरी शंकर साहू (40 वर्ष) बताए, दोनों उल्खर, थाना सारंगढ़, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के निवासी हैं।
मुखबिर की सूचना के आधार पर जब स्कूटी की तलाशी ली गई, तो स्कूटी की डिक्की से खाकी रंग के टेप और नीले रंग के प्लास्टिक पन्नी में लिपटे...









