ईआरएम एवं ईडब्ल्यूआर के संबंध में आयोजित हुई वर्कशॉप
जिला कोषालय अधिकारी ने प्रकरणों के निराकरण के संबंध में दी जानकारी
रायगढ़, 29 अगस्त 2024/ जिला कोषालय रायगढ़ द्वारा इरर रेक्टिफिकेशन मॉड्यूल (ईआरएम) एवं एक्जिट विड्रॉल रिक्वेस्ट (ईडब्ल्यूआर)विषय पर वर्कशॉप का आयोजन आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में किया गया। जिसमें जिले के समस्त डीडीओ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिला कोषालय अधिकारी श्रीमती ज्योति सिंह द्वारा एनपीएस से ओपीएस विकल्प का चयन किए जाने पर सेवानिवृत्ति, मृत, अशक्तता या फैमिली पेंशन के प्रकरणों में किस तरह एनपीएस राशि का आहरण किया जाना है व पीपीओ जारी करने की पूरी प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेज के बारे विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही जीपीएफ प्राधिकार पत्र, जीपीएफ ऋणात्मक शेष के संबंध में चर्चा कर निराकरण हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान कार्मिक संपदा एवं ई-बिल में आ रही समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने कर्मचारियों के...










