प्रोजेक्ट उत्थान: अदाणी फाउंडेशन ने किया शिक्षकों का सम्मान, 40 सेवानिवृत्त शिक्षक, 90 कार्यरत शिक्षक और 11 उत्थान सहायक हुए सम्मानित
रायगढ़/पुसौर, 7 सितंबर 2024: शिक्षक दिवस के अवसर पर अदाणी पॉवर लिमिटेड के सीएसआर कार्यक्रम के तहत अदाणी फाउंडेशन ने अपने प्रमुख शिक्षा कार्यक्रम ‘उत्थान प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत क्षेत्र के सभी 26 शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के शिक्षकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम बड़े भंडार, बुनगा और सूपा संकुल केंद्रों के संयुक्त तत्वाधान में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन शिक्षकों को सम्मानित करना था, जिन्होंने अपने जीवन के अमूल्य वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में दिए हैं। इस मौके पर कुल 40 सेवानिवृत्त शिक्षकों, 90 कार्यरत शिक्षकों और 11 उत्थान सहायकों को सम्मानित किया गया।
शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला, बुनगा और शासकीय प्राथमिक शाला, जेवरीडीह में आयोजित इस भव्य समारोह में जिला पंचायत सदस्य श्री आकाश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप म...










