चक्रधरनगर पुलिस ने मवेशियों की अवैध तस्करी को रोका, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 24 नग मवेशियों को कराया मुक्त
रायगढ़। जिले में मवेशियों की अवैध तस्करी पर नकेल कसने के लिए चक्रधरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी आकाश मरकाम और सीएसपी आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन में पुलिस मवेशियों की अवैध तस्करी रोकने के लिए विशेष निगरानी कर रही है। इसी कड़ी में चक्रधरनगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति पुसौर क्षेत्र से मवेशियों को क्रूरतापूर्वक हांकते हुए ओडिशा के बूचड़खाने की ओर ले जा रहे हैं।
तत्काल कार्रवाईसूचना के आधार पर चक्रधरनगर पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी का प्रबंध किया। चक्रधरनगर पुलिस टीम ने जेएमजे अस्पताल पहाड़ मंदिर रोड के पास संदिग्ध दो व्यक्तियों को मवेशियों को डंडे से मारते हुए पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम घुराऊ राठिया (उम्र 41) और मोहित चौहान (उम्र 50) बताया, जो तमनार, रायगढ़ के निवासी हैं...










