आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के जीवन में खुशहाली लाना ही सरकार का लक्ष्य-प्रधानमंत्री मोदी
राज्य के सतत विकास के लिए हमारी शासन कर रही निरंतर कार्य-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
मोर आवास-मोर अधिकार के जिला स्तरीय कार्यक्रम में 900 से अधिक शहरी परिवारों को मिली खुशियों की चॉबी
रायगढ़, 17 सितम्बर 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने जन्म दिन के मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य के आवासहीन परिवारों को स्वयं का पक्का मकान बनाने के लिए पहली किश्त की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ऑनलाईन ट्रांसफर की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल में आवास निर्माण के लिए चयनित हितग्राहियों को प्रथम किश्त की राशि अंतरित करते हुए हितग्राहियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के जीवन में खुशहाली लाना ही उनकी सरकार का लक्ष्य रहा है। 10 सालों में हमने इस लक्ष्य को हासिल करने में शानदार सफलता अर्जित की हैं। इस मौके पर 23 हज...










