कांग्रेस सरकार में स्वीकृत विकास कार्यों को श्रेय लेने के लिए भाजपायी ना फैलाऐं झूठी अफवाह, जनता जानती है सच्चाई
रायगढ़: खरसिया विधानसभा में मंत्री रहते विधायक उमेश पटेल के प्रयास एवं अनुशंसा से बिजली, पानी, सड़क सहित मूलभुत सुविधाओं के लिए अनेकों विकासकार्य स्वीकृत हुए हैं। श्री पटेल की सक्रियता और दूरदर्शिता के कारण आज खरसिया विधानसभा को छत्तीसगढ़ के सबसे उन्नत और प्रगतिशील विधानसभा क्षेत्रों में गिना जाता है। परंतु भाजपाईयों द्वारा कई सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से पूर्व में स्वीकृत कार्यों को वर्तमान विष्णुदेव सरकार द्वारा स्वीकृत कार्य बताकर अफवाह फैलाई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार में उन्होंने मंत्री रहते हुए कई जनकल्याणकारी योजनाओं की नींव रखी। विशेष रूप से ग्रामीणों को बिजली समस्या से निजात दिलाने की दिशा में उन्होंने ठोस पहल की थी। उमेश पटेल के प्रयास से बसनाझार गांव में 1X3.15 एमवीए, 33/11 केवी सब स्टेशन की स्थापना के लिए प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक प्रक्रि...










