Raigarh

बेकाबू बोलेरो वाहनों को ठोकर मारते डिवाईडर से टकराई ! दो गंभीर, देखते-देखते कई वाहन हो गए क्षतिग्रस्त
Raigarh

बेकाबू बोलेरो वाहनों को ठोकर मारते डिवाईडर से टकराई ! दो गंभीर, देखते-देखते कई वाहन हो गए क्षतिग्रस्त

रायगढ़। शुक्रवार की शाम को शहर के डिग्री कॉलेज के सामने हुए तेज रफ्तार बेकाबू बोलेरो ने तीन बाइक सवारों और एक ऑटो को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, और इसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की पहाड़ मंदिर की दिशा से मेडिकल कॉलेज की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो क्रमांक सीजी 10-बीई 1998 ने पहले तीन बाइक सवारों को टक्कर मारी। जिसके बाद पास में खड़े एक ऑटो को भी टक्कर देते हुए आगे बढ़ गई। बोलेरो की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह घटना के बाद भी नहीं रुकी और रोज गार्डन के पास पहुंचकर सीधे डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बोलेरो का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके बाद स्कार्पियो में सवार एक युवक फिल्मी अंदाज में सामने का कांच तोड...
बेकाबू हाइवा की ठोकर से घायल युवक ने दम तोड़ा, तमनार के सीएचपी चौक पर हुआ था हादसा
Raigarh

बेकाबू हाइवा की ठोकर से घायल युवक ने दम तोड़ा, तमनार के सीएचपी चौक पर हुआ था हादसा

रायगढ़। फ्लाईएस परिवहन कर रहे हाईवा ने गुरुवार को एक बाइक चालक को ठोकर मारकर घायल कर दिया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम राबो निवासी रोहित राठिया पिता शनिराम राठिया (35 वर्ष) जेपीएल प्लांट में काम करता था। ऐसे में गुरुवार को उसने किसी मेहमान को छोडऩे के लिए बाइक से तमनार के आमगांव गया था, जहां उसे छोडकऱ दोपहर में अपने घर लौट रहा था। इस दौरान धौराभाठा-लिबरा मार्ग में सीएचपी चौक के पास पहुंचा था कि सामने से एक तेज रफ्तार हाईवा आ रही थी, जिसने उसे जोरदार ठोकर मार दिया, जिससे रोहित के दोनों पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया था, साथ ही घटना के बाद चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। जिसकी सूचना पर परिजनों ने उसे पहले तमनार अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायगढ़ रेफर कर दिया, जिससे जिंदल अ...
खरसिया महाविद्यालय में आचार्य रामचंद्र शुक्ल की मनाई गई जयंती
Kharsia, Raigarh

खरसिया महाविद्यालय में आचार्य रामचंद्र शुक्ल की मनाई गई जयंती

छात्रा श्रेया सागर बनी मुख्य अतिथि, छात्र दामोदर पटैल बने अध्यक्ष खरसिया। महाविद्यालय खरसिया के हिंदी विभाग के छात्रों के द्वारा दिनांक 04 अक्टूबर 2024 को हिंदी साहित्य आधुनिक काल शुक्ल युग 1920 से 1940 के प्रणेता आचार्य रामचंद्र शुक्ल की जयंती अत्यंत सादगी के साथ मनाई गई. विभागाध्यक्ष हिंदी डॉक्टर रमेश टंडन के दिशा निर्देशन में छात्रों ने पूरा कार्यक्रम संपन्न कराया. डॉक्टर टंडन ने  छात्रों को मंचासीन कराते हुए छात्रों को मंचीय कर्त्तव्य का बोध कराया. इस कड़ी में एम ए हिंदी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा श्रेया सागर को मुख्य अतिथि बनाया गया. तृतीय सेमेस्टर के ही छात्र दामोदर पटैल को अध्यक्ष की आसंदी दी गई. विशिष्ट अतिथि त्रय के रूप में प्रथम सेमेस्टर से उमा साहू, सोनू बंजारे और कौशलदास महंत को मंच प्रदान किया गया. सर्वप्रथम प्रीति राठिया और सुनीता राठिया के वंदना सहयोग में सभी मंचासीन छ...
गुणवत्ता मानक से उत्पाद को मिलती है विश्वसनीयता-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Raigarh

गुणवत्ता मानक से उत्पाद को मिलती है विश्वसनीयता-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

भारतीय मानक ब्यूरो ने रायगढ़ में आयोजित किया 'मानक महोत्सव' जागरूकता कार्यक्रम गुणवत्ता मानकों के व्यापार और उद्योग में महत्व के संबंध में विस्तार से दी गई जानकारी रायगढ़, 4 अक्टूबर 2024/ मानकों के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल 14 अक्टूबर को विश्व मानक दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार देश में गुणवत्ता चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'बेहतर दुनिया के लिए साझा दृष्टिकोण' की थीम पर विभिन्न जिलों में कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। विश्व मानक दिवस समारोह के एक हिस्से के रूप में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा 04 अक्टूबर को रायगढ़ में 'मानक महोत्सव' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर कार्तिकेया गोयल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।  कलेक्टर श्री गोयल ने जिले में गुण...
आने वाले समय में विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा रायगढ़-वित्त मंत्री ओपी चौधरी
Raigarh

आने वाले समय में विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा रायगढ़-वित्त मंत्री ओपी चौधरी

20 लाख लीटर क्षमता वाले एक करोड़ 94 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पानी टंकी का किया गया भूमिपूजन रायगढ़, 4 अक्टूबर 2024/ लगातार विकास कार्यों का भूमि पूजन, लोकार्पण किया जा रहा है, यह कार्य सतत रूप से जारी रहेगा। इससे आने वाले समय में रायगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा। उक्त बातें वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज नगर निगम कार्यालय परिसर में एक करोड़ 94 लाख की लागत से 20 लाख लीटर क्षमता वाले पानी टंकी निर्माण भूमि पूजन कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व ढाई करोड़ रुपए की लागत से नए एसपी कार्यालय एवं सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 माह में रायगढ़ के सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत के लिए 27 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इन सड़कों का निर्माण 15 अक्टूबर के बाद शुरू हो जाएगा। आने वाले कुछ महीनों में रायगढ़ शहर वासियों इन सड़कों की सौगात मिलेग...
2.50 करोड़ की लागत से बनेगा एसपी कार्यालय का नवीन भवन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया भूमिपूजन
Raigarh

2.50 करोड़ की लागत से बनेगा एसपी कार्यालय का नवीन भवन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया भूमिपूजन

जिले में विकास कार्य को नई ऊंचाई देने किया जा रहा निरंतर कार्य- वित्त मंत्री ओपी चौधरी लमडांड में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भूमिपूजन, सोहनपुर में यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण एवं बसनाझर में 33/11 केव्ही सबस्टेशन का हुआ लोकार्पण रायगढ़, 4 अक्टूबर 2024/ वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में आज कार्यालय पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ के नवीन भवन का भूमिपूजन कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ। लगभग 2.50 करोड़ की लागत से एसपी कार्यालय का नवीन भवन पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में तैयार होगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि जिले में कलेक्टर एवं एसपी कार्यालय ऐतिहासिक धरोहर होता है। कलेक्टर कार्यालय के नजदीक में एसपी कार्यालय के नवीन भवन बनने से जिला न्यायालय, कलेक्टर एवं एसपी कार्यालय की दूरी कम होने के साथ ही लोगों को कार्यों के लिए सहूलियत मिलेगी, जिससे कार्य की गुणवत्ता में भी वृद्धि होगी। ...
पुलिस अधीक्षक की समीक्षा बैठक: अपराध नियंत्रण, डिजिटल रिकॉर्ड और विशेष अभियानों पर जोर
Raigarh

पुलिस अधीक्षक की समीक्षा बैठक: अपराध नियंत्रण, डिजिटल रिकॉर्ड और विशेष अभियानों पर जोर

ऑपरेशन मुस्कान की सफलता पर चर्चा, केन्द्रीय गृहमंत्री से पुरस्कृत निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर को पुलिस अधीक्षक ने प्रदाय किया मेडल और सर्टिफिकेट रायगढ़। आज पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना और चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक पुलिस कंट्रोल रूम में किया गया । बैठक में पुलिस अधीक्षक ने डिजिटल रिकॉर्ड संधारण और अपराध नियंत्रण पर विशेष जोर दिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थानों के रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से संधारित करने के लिए cgpdigital.in वेबसाइट का निर्माण कराया गया है, जिस पर सभी थाना और चौकी की जानकारी अद्यतन की जा रही है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी बैठक में लैपटॉप या टैब के साथ उपस्थित हों। निर्देशों का पालन करते हुए सभी अधिकारी डिजिटल उपकरणों के साथ बैठक में सम्मिलित हुए। गंभीर अपराधों की समीक्षाबैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने...
रायगढ़ पुलिस की सशक्त पहल : महिला सुरक्षा के लिए “शक्ति” टीम का गठन
Raigarh

रायगढ़ पुलिस की सशक्त पहल : महिला सुरक्षा के लिए “शक्ति” टीम का गठन

रायगढ़। शारदीय नवरात्रि का पर्व आज से शुरू हो चुका है, और इस पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला रक्षा टीम के सदस्यों की एक विशेष टीम "शक्ति" का गठन किया है। यह टीम नवरात्रि के दौरान शहर के विभिन्न पूजा पंडालों और डांडिया कार्यक्रमों की सुरक्षा में तैनात रहेगी, ताकि महिलाएं बिना किसी चिंता के पर्व का आनंद ले सकें। इस विशेष टीम की महिला सदस्यें पूजा स्थलों, डांडिया कार्यक्रमों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पैनी नजर रखकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेंगी। यह टीम छेड़खानी, अभद्रता या किसी भी प्रकार के अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए तत्पर रहेगी। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, टीम यह सुनिश्चित करेगी कि महिलाएं और बच्चियां बिना किसी डर के नवरात्रि के उत्सव का हिस्सा बन सकें। ...
खरसिया पुलिस ने धान चोरी के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 12 बोरी धान बरामद
Kharsia, Raigarh

खरसिया पुलिस ने धान चोरी के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 12 बोरी धान बरामद

रायगढ़। खरसिया पुलिस ने गोदाम से धान बोरियों की चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई शुभम राठौर की शिकायत पर की गई, जिन्होंने अपने पिता शिव कुमार राठौर के गोदाम से 10-12 बोरी धान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गोदाम खरसिया के नवापारा रोड पर वनांचल केयर के सामने स्थित है। रिपोर्टकर्ता शुभम राठौर ने बताया कि 30 सितंबर 2024 की रात करीब 9:00 बजे उन्होंने गोदाम में ताला लगाकर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह जब वे गोदाम पहुंचे, तो देखा कि कोई अज्ञात व्यक्ति दीवार फांदकर और छत के रास्ते गोदाम से करीब 10-12 बोरी धान चोरी कर ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 599/2024 के तहत धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच के दौरान चौकी प्रभारी खरसिया, उप निरीक्षक संजय नाग ने रिपोर्टकर्ता और गवाहों से पूछताछ की और मुख...
विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
Raigarh

विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

रायगढ़, 3 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय तथा छ.ग.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार,महात्मा गांधी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर 2024 को स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा- 2024 कार्यक्रम का आयोजन जिला न्यायालय परिसर में किये जाने के साथ ही श्री जितेन्द्र कुमार जैन, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायगढ़ के मार्गदर्शन एवं उनकी अध्यक्षता में तथा श्री देवेन्द्र कुमार साहू, मुख्य न्यायकि मजिस्टे्रट एवं श्रीमती अंकिता मुदलियार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के नेतृत्व में 'नई उम्मीद घरौंदा आश्रम' में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम महात्मा गांधी की फोटो परपुष्प, नारियल अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया गया। न्यायाधीशगणों का पुष्प गुच्छ से आश्रम की अधीक्षिका नेहा सिन्हा एवं संचालक मोहंती के द्वारा स्वागत सत्कार किया गया, जिसमें प्रधान जिला...