Raigarh

पांच महतारी सदन का निर्माण ग्रामीण महिलाओं के जीवन में उम्मीद की नई किरण बनेगा – ओपी चौधरी
Raigarh

पांच महतारी सदन का निर्माण ग्रामीण महिलाओं के जीवन में उम्मीद की नई किरण बनेगा – ओपी चौधरी

पुसौर, बरमकेला, रायगढ़ विकासखंडों के पांच महतारी सदन हेतु कुल 123.5 लाख स्वीकृत रायगढ़ :- रायगढ़ विधानसभा के विकासखंड रायगढ़ के ग्राम पंचायत महापल्ली, विकासखंड बरमकेला के ग्राम पंचायत पोरथ, विकासखंड पुसौर के ग्राम पंचायत त्रिभौना, ग्राम पंचायत छिछोर उमरिया, ग्राम पंचायत गढ़उमरिया में महिला सदन हेतु कुल पांच नए महिला सदन के निर्माण की जानकारी देते हुए विधायक ओपी ने कहा महतारी सदन के निर्माण से महिलाओं के जीवन में बदलाव होगा। पांच महिला सदन प्रत्येक के लिए 24 लाख 70 हजार रूपए की स्वीकृति की जानकारी देते हुए विधायक एवम वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा महतारी सदन ग्रामीण महिलाओ के जीवन में उम्मीद की नई किरण जागेगी। महिला सशक्तिकरण की दिशा में महतारी सदन योजना मिल का पत्थर साबित होगी। महतारी सदन योजना वर्ष 2024- 25 के अंतर्गत यह स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक ...
खरसिया : टाउन हॉल मैदान में होगा रावण दहन, दशहरा की तैयारी जोरों पर
Kharsia, Raigarh

खरसिया : टाउन हॉल मैदान में होगा रावण दहन, दशहरा की तैयारी जोरों पर

खरसिया। असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा नगर में बड़े जोर शोर से मनाया जाता है, नगर के टाउन हॉल मैदान में विशाल रावण का पुतला बनाया जा रहा है, 12 अक्टूबर की शाम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के हाथों रावण दहन किया जाएगा। रावण दहन के दिन ओडिशा की प्रसिद्ध आतिशबाजी भी लोगों को लुभाएंगी, कर्मा पार्टी तथा बैंड बाजे के साथ नगर में भगवान राम का जुलूस निकाला जाता है तथा नगर भ्रमण कर टाउन हॉल मैदान में भगवान राम के हाथों रावण दहन किया जाएगा। विजयादशमी महोत्सव के अध्यक्ष रूपेश सराफ ने बताया कि खरसिया का दशहरा पूरे अंचल में प्रसिद्ध है और दूर दूर से लोग नगर में आकर दशहरा मेला का लुत्फ उठाते हैं। 12 अक्टूबर को राजा राम के हाथों रावण दहन का कार्यक्रम होगा, उसके अगले दिन राम राज्य गद्दी का कार्यक्रम सम्पन्न होगा साथ ही उसी दिन समिति के द्वारा बॉलीवुड नाईट का आयोजन किया गया है जिसमे बिग बॉस फेम् जस...
रामलीला मैदान में 50, नटवर स्कूल में 45 और मिनी स्टेडियम में 48 फीट के रावण का होगा दहन
Raigarh

रामलीला मैदान में 50, नटवर स्कूल में 45 और मिनी स्टेडियम में 48 फीट के रावण का होगा दहन

तीनों ही स्थानों में मुख्य अतिथि होंगे रायगढ़ के लोकप्रिय विधायक ओपी चौधरी रायगढ़। दशहरे पर इस बार रामलीला मैदान में 50, नटवर स्कूल मैदान में 45 और शहीद विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में 48 फीट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। कोसमनारा के रहने वाले बंसोड़ जाति के कलाकारों ने तीनों स्थानों के लिए रावण के पुतले तैयार कर लिए हैं। वहीं इस साल तीनों जगह रायगढ़ के लोकप्रिय विधायक व वित्त मंत्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। हर साल की तरह इस साल भी दहशरा के अवसर पर शहर में हजारों की भीड़ उमडऩे की संभावनाएं व्यक्त की जा रही है। सालों से चली आ रही परंपरा को कायम रखने के लिए समितियों के सदस्य रावण वध की तैयारी में जुट गए हैं। सार्वजनिक रामलीला आयोजन समिति द्वारा इस बार 50 फीट का रावण बनवाया गया है। जिसके भीतर तरह-तरह के आधुनिक पटाखे लगाए जाएंगे। समिति के सदस्य दीपक पांडेय ने बताया कि बीत...
केलो नदी पर बने उच्च स्तरीय पुल पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित : प्रशासन ने जारी की वैकल्पिक मार्ग की अधिसूचना
Raigarh

केलो नदी पर बने उच्च स्तरीय पुल पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित : प्रशासन ने जारी की वैकल्पिक मार्ग की अधिसूचना

रायगढ़। रायगढ़ बायपास मार्ग पर गोवर्धनपुर के समीप केलो नदी पर निर्मित उच्च स्तरीय पुल पर भारी वाहनों के आवागमन को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस संबंध में प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अधिसूचना भी जारी की है। यह निर्णय पुल की संरचनात्मक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग, सेतु निर्माण मंडल, रायगढ़ और मार्शल जियो टेस्ट लैब, रायपुर के विशेषज्ञों की एक टीम ने पुल के कंक्रीट स्लैब का विस्तृत परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कंक्रीट की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है, जिसके चलते पुल के स्लैब को तोड़कर नए स्लैब का निर्माण आवश्यक हो गया है। तकनीकी टीम ने अपनी रिपोर्ट में भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने और पुल का पुनर्निर्माण जल्द शुरू करने की अनुशंसा की है। जनसुरक्षा और संभावित दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते...
रायगढ़ पुलिस ने साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा के तहत रामलीला मंच से साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
Raigarh

रायगढ़ पुलिस ने साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा के तहत रामलीला मंच से साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

रायगढ़। साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत आज रायगढ़ जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह शासकीय अधिकारीगण, कॉलेज छात्र-छात्राओं और एसईसीएल के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं, देर रात रामलीला मैदान में शहरवासियों को जागरूक करने हेतु साइबर सेल और समाजसेवी संस्था दिव्य शक्ति समूह के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल स्वयं कार्यक्रम में उपस्थित होकर जनसमूह को संबोधित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि "साइबर अपराधों से बचने का सबसे सशक्त उपाय जागरूकता है। एक जागरूक नागरिक कभी भी साइबर अपराधियों के जाल में नहीं फंसेगा।" उन्होंने सभी से अपील की कि वे रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा और #Cyber_subah अभियान से जुड़ें और #Cyber_subah के मैसेज को विभि...
रायगढ़ शहर के तीन कबाड़ गोदामों पर पुलिस की छापेमारी, स्क्रैप और आयरन पैलेट लोडेड 11 वाहन जब्त
Raigarh

रायगढ़ शहर के तीन कबाड़ गोदामों पर पुलिस की छापेमारी, स्क्रैप और आयरन पैलेट लोडेड 11 वाहन जब्त

रायगढ़। आज शाम थाना कोतवाली एवं थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत तीन कबाड़ गोदामों पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि इन गोदामों में अवैध रूप से स्क्रैप और खनिज पदार्थों का भंडारण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर उड़ीसा रोड गढ़उमरिया, इंदिरा नगर जोगीडीपा, और ग्राम लाखा के कबाड़ गोदामों पर कार्रवाई की गई। उड़ीसा रोड गढ़उमरिया कबाड़ गोदाम पर छापा:          जूटमिल पुलिस के साथ अधिकारियों ने उड़ीसा रोड गढउमरिया स्थित कबाड़ गोदाम में दो प्राइवेट गार्ड मिले । गार्ड ने गोदाम को नाजिम अली का होना बताया । गोदाम परिसर के पास खड़े दो ट्रेलर में स्पंज आयरन (पायलट गोली), दो माजदा वाहन तथा 6 ट्रक (फुल डाला) में विभिन्न प्रकार के स्क्रेप जिसमें तार के टुकड़े, लोहे के कबाड़ लोड मिला । गोदाम में मौजूद व्यक्तियों ने वाहनों में लोड स्क्रैप के संबंध में कोई संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर जूटमिल प...
चरित्र संदेह में पत्नी पर टंगिया से हमला, आरोपी पति गिरफ्तार
Raigarh

चरित्र संदेह में पत्नी पर टंगिया से हमला, आरोपी पति गिरफ्तार

रायगढ़। खरसिया थाना क्षेत्र के जोबी चौकी में दिनांक 05-10-24 को घरेलू हिंसा की गंभीर घटना सामने आई, जिसमें पति ने पत्नी पर टंगिया से जानलेवा हमला किया। रिपोर्टकर्ता बाबुलाल धनवार (उम्र 40 वर्ष) निवासी ग्राम अगासमार ने पुलिस चौकी जोबी में सूचना दी कि उसके गांव के श्याम कुमार धनवार ने अपनी पत्नी सुशीला धनवार के चरित्र पर संदेह करते हुए टंगिया से गर्दन पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, घटना रात्रि करीब 03-04 बजे की है, जब शोर सुनकर सुशीला का ससुर जगतराम बीच-बचाव करने आया, लेकिन श्याम कुमार ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी और उसके सिर पर टंगिया से हमला कर दिया। इस बीच श्याम कुमार खुद भी घायल हो गया और फिर जंगल की ओर भाग गया। घायल सुशीला को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्टकर्ता की रिपोर्ट पर चौकी जोबी, थाना खरसिया में आरोपी श्याम धनवार पर अप.क्र. 6...
पावर प्लांट में सप्लाई क्वालिटी कोयले की बिक्री कर डस्ट कोयला प्लांट में पहुंचाने का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Raigarh

पावर प्लांट में सप्लाई क्वालिटी कोयले की बिक्री कर डस्ट कोयला प्लांट में पहुंचाने का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर पुसौर थाना क्षेत्र में अडानी पावर प्लांट छोटे भण्डार में कोयला मिलावट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की, जिसमें सिक्युरिटी कर्मचारी धर्मेन्द्र पाठक की शिकायत पर पुसौर पुलिस ने मिलावट के खेल में शामिल दो ड्रायवर और दो ट्रक मालिकों को गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के अनुसार, कुसमुंडा कोरबा एरिया से आने वाले कोयले को ट्रक ड्रायवरों ने अपने मालिकों के साथ मिलकर डिपो में अनलोड कर अच्छी क्वालिटी के कोयले को बेचा और मिलावट किए गए डस्ट कोयले को अडानी प्लांट में पहुंचाया। घटना की जानकारी के मुताबिक, ट्रक क्रमांक सीजी 15 ए.सी. 4037 (वजन 31.270 टन) और सीजी 12 बी.पी. 8610 (वजन 37.450 टन) से कोयला लाया जा रहा था। ट्रक ड्रायवर बबलू नितिन लकड़ा और श्रवण कुमार ने अपने ट्रक मालिकों ओमी साहू और यश शुक्ला के कहने पर उरगा (कोरबा) के पास जीप...
साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा 2024 के तहत रायगढ़ कलेक्टोरेट, डिग्री कॉलेज और एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा कार्यक्रमों का सफल आयोजन
Raigarh

साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा 2024 के तहत रायगढ़ कलेक्टोरेट, डिग्री कॉलेज और एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा कार्यक्रमों का सफल आयोजन

बैक-टू-बैक अवेयरनेस अभियान में एसपी दिव्यांग पटेल, डीएसपी अभिनव उपाध्याय और साइबर सेल व लायंस क्लब दिव्य ऊर्जा की टीम का सक्रिय योगदान" रायगढ़। साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा 2024 के तीसरे दिन पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार के मार्गदर्शन में जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आम जनता, छात्रों, अधिकारियों और कर्मचारियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और उनसे बचाव के उपाय बताना था। दिन की शुरुआत कलेक्टोरेट में टीएल मीटिंग के दौरान साइबर जागरूकता कार्यक्रम से हुई, जहाँ डीएसपी साइबर सेल श्री अभिनव उपाध्याय ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्तमान में हो रहे साइबर अपराधों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। सभी उपस्थित लोगों ने साइबर सुरक्षा की शपथ ली और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प...
खरसिया : दुल्हन की तरह सजे पण्डालों में विराजी मां दुर्गा.. माता के दर्शन करने प्रतिदिन उमड़ रहा भक्तों का जन सैलाब
Kharsia, Raigarh

खरसिया : दुल्हन की तरह सजे पण्डालों में विराजी मां दुर्गा.. माता के दर्शन करने प्रतिदिन उमड़ रहा भक्तों का जन सैलाब

खरसिया। धर्म नगरी खरसिया की धन्य धरा पर नगर की विभिन्न मोहल्ले में समितियां बनाकर मां दुर्गा को विराजमान कर जगत जननी मां जगदंबे की पूजा अर्चना में समूचा नगर मां की भक्ति में डूबा हुआ है दुर्गा पूजा मेला के दौरान खरसिया ही नहीं खरसिया नगर के आसपास के ग्रामीण अंचलों से हजारों की संख्या में माता के भक्तों द्वारा नगर में 2 दर्जन से अधिक पंडालों के माध्यम से माताओं के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लेने के लिए खरसिया नगर में आते हैं। नगर में दुर्गा उत्सव नव दुर्गा उत्सव समिति गंज बाजार, गजिया पंडा दुर्गा उत्सव समिति पीपल गली, अग्रवाल दुर्गा उत्सव समिति पोस्ट ऑफि स के पास, नव दुर्गा उत्सव समिति मोहापाली रोड, जय दुर्गा उत्सव समिति गोपीराम गर्ग गली, गंज पीछे सर्वोत्तम दुर्गा उत्सव समिति माधव प्रिया होटल के पीछे, नव दुर्गा उत्सव समिति अजय विजय गली के पास, नव दुर्गा उत्सव समिति हमालपारा, अग्र...