दुर्गा नवमी को किया गया नौ कन्या भोज.. विभिन्न थीम पर बने पण्ड़ालों की सजावट कर रही श्रद्वालुओं को आकर्षित
खरसिया। अंचल का प्रसिद्व नवरात्रि त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। नगर में अनेक स्थानों पर माता की प्रतिमाओं की स्थापना कर विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी तारतम्य में दुर्गा नवमी को माता रूपी नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया, तथा कन्याओं को उपहार दिये गये। नगर के छ़परीगंज स्थित रानी सती दुर्गोत्सव समिति में दुर्गाष्टमी की रात्रि को हवन कर नवमी को नौ कन्या भोज कराकर भण्ड़ारा किया गया, नन्हें-मुन्ने बच्चों के लिए कुर्सी दौड़ तथा हौजी का कार्यक्रम भी रानी सती दुर्गोत्सव समिति के द्वारा किया गया था।
श्रीमद् दुर्गा उत्सव समिति अर्चना टाकीज के पास के पंडाल में मंगल पाठ का आयोजन किया गया था। हमालपारा पंडाल में बनाया गया सेल्फी कार्नर श्रद्वालुओं के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है, तो पोस्ट आफिस रोड़ के पंडाल को मदुरई के मीनाक्षी मंदिर से संबंधित थीम से सजाया गया है, रेलवे स्टेशन क...










