अज्ञात ट्रेलर की ठोकर से कंपनी कर्मचारी की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात सलासर प्लांट से घर जा रहे एक पूजा कंस्ट्रक्शन के कर्मचारी को अज्ञात ट्रेलर चालक ने ठोकर मारकर भाग निकला। आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना उसके साथियों को दी और उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिहार प्रांत के छपरा निवासी धमेंद्र कुमार सिंह पिता देवेंद्र नाथ सिंह विगत पांच-छह माह पहले रायगढ़ आया था और पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के तराईमाल में किराए के मकान में रह कर पूजा कंस्ट्रक्शन के तहत सलासर स्टील प्लांट व सिंघल प्लांट में सुपरवाईजरी का काम करता था, जिससे में रोज की तरह शनिवार को भी सुबह में अपनी अपाचे बाइक से काम करने के लिए गया था, जहां काम खत्म होने बाद शाम को प्लांट से निकल कर अपने घर जा रहा था...










