Raigarh

वेदांता कंपनी के खिलाफ आक्रोश, गांव वाले बोले – न हटेंगे, न जायेंगे, घुसने भी नहीं देंगे
Kharsia, Raigarh

वेदांता कंपनी के खिलाफ आक्रोश, गांव वाले बोले – न हटेंगे, न जायेंगे, घुसने भी नहीं देंगे

रायगढ़। जिले के खरसिया विकासखंड स्थित बरगढ़ खोला क्षेत्र में वेदांता कंपनी का कोल ब्लॉक शुरू होना है, लेकिन इसकी भनक मिलते ही ग्रामीण एकजुट हो गए हैं और किसी भी कीमत पर अपना जमीन वेदांता कंपनी को नहीं देने पर अड़ गए हैं। हालत यह है कि कंपनी की कोई गाड़ी या अधिकारी दिख जाएं तो वे सड़क पर आ जा रहे हैं। वेदांता कंपनी की मुश्किल बढ़ गई है। कंपनी के कोल ब्लॉक का स्थानीय लोगों ने अभी से विरोध शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि स्थानीय जिला पंचायत सदस्य संतोषी राठिया के नेतृत्व में ग्रामीण एक जुट हो गए हैं। बरगढ़ खोला क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और यहां पीईएसए और 5 वीं अनुसूची भी लागू है ऐसे में कोई भी खनन और निर्माण की प्रक्रिया के लिए स्थानीय ग्राम सभा की सहमति जरूरी है। ऐसे में जबकि ग्रामीण ही इसके विरोध में हैं, खदान के लिए ग्रामीणों की सहमति उन्हें मिलती हुई नहीं दिखती है। इ...
नदियों से जुड़ी है देशवासियों की आस्था :- ओपी चौधरी
Raigarh

नदियों से जुड़ी है देशवासियों की आस्था :- ओपी चौधरी

ओडिसा के 7 दिवसीय बिहाबईल उत्सव में शामिल हुए छग के वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ :- झारखंड चुनाव प्रचार से वापस आते समय छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी निकटवर्ती राज्य ओडिसा के सुंदरगढ़ स्थित ईब नदी के तट पर आयोजित सात दिवसीय बिहाबईल उत्सव में शामिल हुए। यह उत्सव पहली बार आयोजित हुआ है। नदी संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने हेतु मनाए जा रहे इस उत्सव में शामिल होकर ओपी चौधरी ने आम जनता को संबोधित भी किया। संबोधन के दौरान ओपी ने कहा नदी हम सभी के लिए पूजनीय है और सनातन धर्म में नदियों के प्रति देश वासियों के आस्था का इतिहास पुराना रहा है। सनातन धर्म में नदियों का महत्व बताते हुए ओपी ने कहा नदियों को देवी के रूप में पूजे जाने की परंपरा रही है। नदियों की पूजा प्रकृति के प्रति आभार जताने का जरिया भी है। गंगा नदी को मोक्ष दायिनी माना जाता है। नदियों में स्नान पुण्यदायी ...
पत्नी के गम में पति आत्महत्या करने पेड़ पर चढ़ा : रायगढ़ डायल 112 की टीम ने बस पर चढ़कर पेड़ से नीचे उतारा, पारिवारिक विवाद के कारण पत्नी घर छोड़कर कहीं चली गई
Raigarh

पत्नी के गम में पति आत्महत्या करने पेड़ पर चढ़ा : रायगढ़ डायल 112 की टीम ने बस पर चढ़कर पेड़ से नीचे उतारा, पारिवारिक विवाद के कारण पत्नी घर छोड़कर कहीं चली गई

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक मामला सामने आया है। जिसमें पारिवारिक कारणों के कारण एक महिला अपने पति को छोड़कर कहीं चली गई। जिसके गम में पति फांसी लगाने के लिए रस्सी लेकर पेड़ पर चढ़ गया, लेकिन डायल 112 की टीम ने उसे किसी तरह नीचे उतार लिया। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक गोपालपुर का रहने वाला हरि शंकर सिदार 55 साल का करीब तीन दिन पहले उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद हो गया। ऐसे में उसकी पत्नी अपने बच्चों को लेकर कहीं चली गई। जिसके गम में आज सुबह करीब 9 बजे हरिशंकर सिदार रस्सी लेकर फांसी लगाने के लिए गांव के बरगद पेड़ पर चढ़ गया। जब ग्रामीणों ने उसे देखा, तो ग्रामीण उसे उतरने की बात कह रहे थे। ऐसे में हरिशंकर सभी को गाली गलौज करने लगा। तब ग्रामीणों ने मामले की सूचना डायल 112 को दी। डायल 112 के आरक्षक शैलेन्द्र पैंकरा व वाहन चालक विशाल आवड़े गोपालपुर...
रायगढ़ में डायल 112 के चालक की जमकर पिटाई : मुखबिरी को लेकर दो लोगों ने दिया घटना को अंजाम, चालक जान बचाकर भागा
Raigarh

रायगढ़ में डायल 112 के चालक की जमकर पिटाई : मुखबिरी को लेकर दो लोगों ने दिया घटना को अंजाम, चालक जान बचाकर भागा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के छाल थाना क्षेत्र में एक मामला सामने आया है। जिसमें दो लोगों ने मिलकर मुखबिरी के शक में डायल 112 के चालक की जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कुड़ेकेला का रहने वाला सचिन कुमार राठौर 23 साल छाल थाना क्षेत्र में चलने वाला डायल 112 वाहन का चालक है। रविवार की रात करीब 8 बजे सचिन गांव के हाई स्कूल मैदान के पास था। तभी तरकेला में रहने वाला छोटू पठान उसे फोन किया और उसके पास पहुंचकर अपने साथ बाईक पर बैठाकर कुड़ेकेला हाई स्कूल चौक के पास ले गया। वहां उसका साथी मदन पटेल पहले से खड़ा था। दोनों ने उसे पुलिस की मुखबिरी करने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर लात घुसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। जहां से वह किसी तरह बचकर अपनी जान बचाते हुए घर के पास पहुंचा,...
अवैध शराब बिक्री का विरोध कर रही महिलाओं ने घेरा थाना
Kharsia, Raigarh

अवैध शराब बिक्री का विरोध कर रही महिलाओं ने घेरा थाना

कोतरा रोड थाने में मचा बवाल, खरसिया विधायक उमेश पटेल भी पहुंचे रायगढ़। कोतरा रोड थाना क्षेत्र के कोसमपाली गांव में अवैध शराब बिक्री का विरोध करने गई महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित जब थाने में शिकायत करने पहुंचे तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में नाराज महिलाओं ने कोतरा रोड थाने का घेराव कर दिया। कोसमपाली में अवैध शराब बिक्री को लेकर हंगामा मच गया है। पहले महिलाओं ने इसका विरोध किया जिसके बाद महिलाओं के साथ ही दुव्र्यवहार की बात सामने आई है। महिलाओं ने पुलिस पर शराब माफियाओं के साथ मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं के साथ खरसिया विधायक उमेश पटेल और पूर्व विधायक प्रकाश नायक भी थाने पहुंच गए। उन्होंने भी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्राम कोसमपाली की महिला सरपंच अनुसुईय...
पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 35 टन सरिया हेराफेरी का पर्दाफाश, आरोपी ट्रक चालक और व्यापारी गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद
Raigarh

पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 35 टन सरिया हेराफेरी का पर्दाफाश, आरोपी ट्रक चालक और व्यापारी गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

रायगढ़। थाना पूंजीपथरा पुलिस ने 35 टन सरिया की हेराफेरी के मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी ट्रक चालक और एक स्थानीय व्यापारी को गिरफ्तार करते हुए लगभग 19 लाख रुपये मूल्य का चोरी हुआ माल बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक विकास सिंह और व्यापारी दिनदयाल गुप्ता उर्फ बटू को मध्य प्रदेश के शहडोल में दबिश देकर पकड़ा, व्यापारी ने चोरी किए गए सरिया का बड़ा हिस्सा अपने गोदाम में खरीद लिया था। घटना की जानकारी के अनुसार, 7 नवंबर को रिपोर्टकर्ता दीपक बंसल (उम्र 27 वर्ष) निवासी सेक्टर 14 हिसार (हरियाणा) वर्तमान रायपुर सिक्नेचर होम ने थाना पूंजीपथरा में आवेदन देकर शिकायत की कि 16 अक्टूबर 2024 को रायगढ़ इस्पात एवं पावर प्रालि देलारी से हरियाणा के हिसार स्थित शुभम एसोसिएट के लिए 35.1 टन सरिया, जिसकी कीमत लगभग 18.96 ल...
खेत की जुताई के समय रोटावेटर की चपेट में आने से नाबालिग की मौत, परिजनों में पसरा मातम
Raigarh

खेत की जुताई के समय रोटावेटर की चपेट में आने से नाबालिग की मौत, परिजनों में पसरा मातम

रायगढ़। जिले में खेत की जुताई के समय चलते ट्रैक्टर में चढ़ने के चक्कर में एक नाबालिग रोटावेटर के अन्दर घुस गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले दुर्गापुर गांव में  जय मंडल पिता रविंन्द्र मंडल 13 साल खेत की जुताई करने के लिये ट्रैक्टर चालक के साथ दुर्गापुर गांव पहुंचा था। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक जब खेत की जुताई कर रहा था तभी ट्रैक्टर में पीछे से चढ़ने के दौरान पैर फिसल जाने की वजह से ट्रैक्टर मालिक का लडका जय मंडल रोटावेटर के अन्दर घुस गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अचानक इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। वहीं इस घटना में जय मंडल की मौत हो जाने के बाद परिजनों में मातम पसर गया। रविवार की सुबह इस घटना ...
झारखंड को गांधी परिवार का एटीएम बनने से रोकने महामंत्री अरूण धर दीवान ने की अपील
Raigarh

झारखंड को गांधी परिवार का एटीएम बनने से रोकने महामंत्री अरूण धर दीवान ने की अपील

झारखंड के बरही विधानसभा में धुआं धार जनसंपर्क कर रहे भाजपा महामंत्री अरुण धर दीवान राज्य में तुष्टिकरण की राजनीति खत्म करने कार्यकर्ताओ को दिलाया संकल्प रायगढ़:- झारखंड राज्य के विधान सभा प्रवास पर जिला भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री अरुण धर दीवान ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा झारखंड की जनता इस प्रदेश को गांधी परिवार का एटीएम बनने से रोके इसके लिए भाजपा की सरकार जरूरी है । चुनाव की घोषणा होते ही महामंत्री दीवान प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी के साथ सघन प्रचार पर है। चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर महामंत्री अरुण ने कहा 6 मंडल के 64 से अधिक पंचायतो का दौरा पूरा कर चुके है। पार्टी से सोशल मीडिया के जरिए भेजी जा रही जानकारी के  अनुसार हर दिन पंचायतो , शक्ति केन्द्रों में , और बूथ स्तर तक जाकर चुनाव में जीत दर्ज करने हेतु कार्यकर्ताओ में जोश का विगुल फूक रहे है। बरही विधानसभा में चुन...
काम्लपेक्स के नीचे तल में मिली लाश, घरघोड़ा पुलिस मामले की जांच में जुटी
Raigarh

काम्लपेक्स के नीचे तल में मिली लाश, घरघोड़ा पुलिस मामले की जांच में जुटी

रायगढ़। शनिवार की सुबह कचरा बेचकर जीवन यापन करने वाले एक युवक संदिग्ध लाश मिली है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए मामले को जांच में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार घरघोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड नं. 7 में स्थित शनिवार की सुबह विजय चौहान 40 साल की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि मृतक पीडब्ल्यूडी के पास स्थित काम्लपेक्स के नीचे तल में रहकर कचरा बेचकर अपना जीवन यापन करते आ रहा था। मृतक के परिजनों ने बताया कि आज सुबह उसके नही दिखने पर जब वे उसे ढूंढते हुए उसके स्थान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि विजय का शव खाट में पड़ा हुआ था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई जिसके बाद पुलिस को इस घटना से अवगत कराया गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कार्रवाई पश्चा...
सूरज ढलते ही खेतों में पहुंच रहा हाथियों का दल
Raigarh

सूरज ढलते ही खेतों में पहुंच रहा हाथियों का दल

खरसिया रेंज के जंगलों में 49 हाथियों का डेरा, 17 किसानों की फसल बर्बाद रायगढ़। रायगढ़। जिले के खरसिया वन परिक्षेत्र में पिछले तीन दिनों से 49 हाथियों का दल डेरा जमाए हुए है। हाथियों का यह दूसरा दल है। शाम ढलते ही हाथी किसानों के खेतों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। शुक्रवार शाम को हाथी कपरमार गांव के पास आ गए। जिसकी वन विभाग निगरानी कर रहा है। हाथियों का दल छाल रेंज से मांड नदी पार कर खरसिया वन परिक्षेत्र में पहुंचा था। दो दिनों से वे कभी मांड नदी के इस पार तो कभी उस पार डेरा जमाए हुए थे, लेकिन शुक्रवार को करीब 40 हाथियों का दल दिनभर कपरमार, कुरु और जोबी के जंगलों में रहा। जहां सूर्यास्त के बाद वे कपरमार गांव के पास खेतों में आ गए। बताया जा रहा है कि, इसमें 5 नर, 22 मादा और 13 शावक हैं। वे रात में खेतों में उतरकर धान की फसल खाने के साथ ही पैरों से रौंद रहे हैं। इसके अ...