Raigarh

झारखंड के बरही विधानसभा में कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से मिली भाजपा की ऐतिहासिक जीत : अरूणधर दीवान
Raigarh

झारखंड के बरही विधानसभा में कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से मिली भाजपा की ऐतिहासिक जीत : अरूणधर दीवान

वित्त मंत्री ओपी चौधरी की ठोस रणनीति और दीवान के कुशल प्रबंधन से 2009 के बाद मिली ऐतिहासिक जीत रायगढ़ :- झारखंड के बरही विधानसभा में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत का कारण बताते हुए भाजपा जिला महामंत्री अरूण धर दीवान ने बताया कि सन 2009 के बाद यह सीट जीते है यह जीत वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी की ठोस रणनीति एवं कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से मिली है। भाजपा नेता अरुण धर दीवान ने बताया कि ओपी चौधरी को जिन 6 विधानसभा का प्रभार मिला उसमें से पांच विधान सभा में भाजपा एवं एन डी ए के प्रत्याशी की जीत मिली। झारखंड के बरही विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार यादव ने कांग्रेस के अरूण साव को 49263 मतों से पराजित कर इस विधानसभा सीट में भाजपा को 2009 के बाद चमकीली जीत दिलाई। ज्ञात हो कि पार्टी ने बरही विधान सभा का दायित्व अरुण धर दीवान को सौंपा था लगभग महीने भर उन्होंने सघन प्रचार...
प्रिस्मो स्टील्स एंड पावर लिमिटेड के विस्तार के लिए 23 दिसंबर को जनसुनवाई, पूंजीपथरा क्षेत्र में बढ़ेगा पर्यावरणीय संकट, दर्जनों गांव होंगे प्रभावित
Raigarh, Uncategorized

प्रिस्मो स्टील्स एंड पावर लिमिटेड के विस्तार के लिए 23 दिसंबर को जनसुनवाई, पूंजीपथरा क्षेत्र में बढ़ेगा पर्यावरणीय संकट, दर्जनों गांव होंगे प्रभावित

रायगढ़। औद्योगिक प्रदूषण की चपेट में घिरा रायगढ़ अब एक और प्रदूषणकारी उद्योग के विस्तार की तैयारी कर रहा है। 23 दिसंबर 2024 को मेसर्स प्रिस्मो स्टील्स एंड पावर लिमिटेड के विस्तार के लिए जनसुनवाई आयोजित की गई है। यह सुनवाई घरघोड़ा तहसील के ग्राम तराईमाल में सुबह 11 बजे होगी। इस प्रस्तावित विस्तार के कारण स्थानीय पर्यावरण और जनजीवन पर गंभीर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। प्रदूषण का गढ़ बनता पूंजीपथरा पूंजीपथरा क्षेत्र, जो पहले से ही प्रदूषणकारी उद्योगों के दबाव में है, अब और अधिक प्रदूषण झेलने के लिए मजबूर होता दिख रहा है। इस क्षेत्र को देश के सबसे प्रदूषित क्षेत्रों में से एक माना जाता है। इसके बावजूद, प्रिस्मो स्टील्स एंड पावर लिमिटेड के विस्तार को मंजूरी दिलाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। फर्जी रिपोर्ट और सीएसआर की अनदेखी पर्यावरणीय प्रभाव आकलन (ईआईए) की रिपोर्ट पर सवाल उठ रह...
जनादेश स्वीकार…. झारखंड में सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी भाजपा – ओपी चौधरी
Raigarh

जनादेश स्वीकार…. झारखंड में सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी भाजपा – ओपी चौधरी

33 दिनों में 52 बैठकों रैली के जरिए ओपी के प्रभार वाले 6 विधानसभा में 5 में मिली जीत रायगढ़ :- झारखंड चुनाव परिणाम की प्रतिक्रिया देते हुए स्टार प्रचारक रहे छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ने मीडिया को दिए बयान में कहा जनादेश स्वीकार है और भाजपा झारखंड में सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी। विदित हो कि झारखंड में ओपी चौधरी ने सघन प्रचार प्रसार के जरिए भाजपा के पक्ष में शमा बांधा। 33 दिनों के प्रचार के दौरान उन्होंने 52 बैठके और रैलिया की यही वजह है कि उनके प्रभार वाले 6 विधान सभा सीट में 5 प्रत्याशियों को जीत मिली।जिनमें हजारी बाग विधान सभा से प्रदीप प्रसाद को 43516 वोट बरकट्ठा विधान सभा से अमित यादव  को 3660 वोट बरही विधान सभा से मनोज यादव को 49291बड़का गांव विधान सभा से रोशन चौधरी को 31393 वोट से जीत हासिल हुई वही भाजपा के सहयोगी दल आजसू के मांडू विधान सभा से निर्मल महतो क...
अवैध मादक पदार्थों पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई : गांजा रेड के तीन मामलों में 7 किलो गांजा और दुपहिया जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार
Raigarh

अवैध मादक पदार्थों पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई : गांजा रेड के तीन मामलों में 7 किलो गांजा और दुपहिया जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

23 नवंबर, 2024। रायगढ़ जिले में एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की लगातार कार्रवाई के तहत कल 22 नवंबर को तीन अलग-अलग मामलों में 7 किलो गांजा जब्त किया गया, जिसकी कुल अनुमानित कीमत ₹82,000 है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। कोतवाली पुलिस की कार्रवाई     थाना प्रभारी कोतवाली सुखनंदन पटेल को मुखबिर से सूचना मिली कि राजापारा राजमहल के पास एक व्यक्ति लाल रंग की प्लेजर स्कूटी (क्रमांक सीजी 13 यूबी 6834) में गांजा बेचने की फिराक में है। इस सूचना पर उप निरीक्षक ऐनु देवांगन की टीम ने तत्काल मौके पर दबिश देकर 40 वर्षीय आरोपी अजमत खान को पकड़ा। स्कूटी की डिक्की से दो पैकेट में 2 किलो गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि स्कूटी रविशंकर देवांग...
विष्णु साय के सुशासन एवं मोदी की गारंटी पर लगाई जनता ने जीत की मुहर :- ओपी चौधरी
Raigarh

विष्णु साय के सुशासन एवं मोदी की गारंटी पर लगाई जनता ने जीत की मुहर :- ओपी चौधरी

रायगढ़ :- सूबे के वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने दक्षिण रायपुर की जीत ऐतिहासिक जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए जनता ने विष्णु देव साय के सुशासन एवं मोदी की गारंटी पर जीत की मुहर लगाई है । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत लगन को जीत का श्रेय देते हुए मंत्री श्री चौधरी ने कहा विष्णु देव साय सरकार ने जिस शिद्दत से कुछ ही महीनों में मोदी की गारंटी को पूरा किया है उस पर आम जनता ने पूरी तरह से भरोसा जताया है। विधान सभा चुनाव के पहले भाजपा ने सत्ता आने पर मोदी की गारंटी के रूप में 3100 रूपये प्रति क्विटंल की दर धान खरीदी व एकमुश्त भुगतान, महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं की प्रति माह एक हजार रुपए का भुगतान, किसानों को बकाया बोनस का भुगतान सहित गरीबों के लिए प्रधान मंत्री आवास का वादा किया जिसे भाजपा ने सरकार आने पर पूरी ईमानदारी से पूरा किया। यही वजह है कि दक्षिण रायपुर के चु...
चोर दबे पांव गोदाम तक पहुंचे, एक-एक कर दो मोटर साइकिल लेकर हुए फुर्र
Chhattisgarh, Raigarh

चोर दबे पांव गोदाम तक पहुंचे, एक-एक कर दो मोटर साइकिल लेकर हुए फुर्र

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गोदाम के सामने से एक साथ दो मोटर साइकिल चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। बाइक चोरी की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। खास बात यह है कि दो दिन पहले ही हार्डवेयर दुकान से दो अज्ञात चोरों ने गल्ले में रखी रकम चोरी कर ली थी। उक्त मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ स्थित नवापारा के एक व्यवसायी विकास गुप्ता की गोदाम के सामने से बीती रात दो अज्ञात चोरों ने दो मोटर साइकिल चुराकर फरार हो गए। अज्ञात चोरों ने प्लेटिना सीजी 10 एएफ 3962 एवं ग्लैमर सीजी 04 वाईके 1787 को चोरों ने चुरा लिया। चोरों की यह वारदात गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दोनों अज्ञात चोर पैदल गोदाम तक पहुंचते है और एक-एक करके वहां खड़ी मोटर साइकिल को चुराने का प्रया...
हाथियों का बड़ा दल पहुंचा छाल रेंज : जंगलों में एक साथ दिखे 50 हाथी, ग्रामीणों से की गई सावधानी बरतने की अपील
Chhattisgarh, Raigarh

हाथियों का बड़ा दल पहुंचा छाल रेंज : जंगलों में एक साथ दिखे 50 हाथी, ग्रामीणों से की गई सावधानी बरतने की अपील

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के जंगलों में विचरण कर रहे जंगली हाथियों के एक बड़े दल का वीडियो सामने आया है। हाथियों का यह दल मेन सिथरा मेन रोड को पार कर रेल लाइन की तरफ गया है जिसके बाद से उस क्षेत्र के गांव के ग्रामीणों को सावधानी बरतने की अपील की गई है। हाथियों के इस दल में कुल 50 हाथी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले में एक माह के भीतर तीन अलग-अलग घटनाओं में अब तक पांच हाथियों की मौत हो चुकी है। यहां के घने जंगलों में पिछले लंबे अरसे से जंगली हाथियों की मौजूदगी है। लेकिन लगातार कटते जंगल और जंगलों के बीच रेल लाइन गुजरने से हाथियों का दल अब भटकते-भटकते या तो किसानों के खेतों में पहुंचकर फसल नुकसान करता है या फिर किसी इंसान से सामना होने पर इंसान की जान जा रही है। इसी बीच एक माह के भीतर ही अब तक तीन लोगों की मौत हाथी के हमले से हो चुकी है। वर्तमान समय की बात करें तो राय...
औसत उत्पादन की आनावरी रिपोर्ट के आधार पर धान खरीदी करना किसानों के साथ सरकार का धोखा – विधायक उमेश पटेल
Chhattisgarh, Kharsia, Raigarh, Raipur

औसत उत्पादन की आनावरी रिपोर्ट के आधार पर धान खरीदी करना किसानों के साथ सरकार का धोखा – विधायक उमेश पटेल

सरकार का प्रति एकड़ 21 क्वींटल धान खरीदने का वादा और दूसरी ओर आनावरी रिपोर्ट के आधार पर खरीदना विरोधाभाष नंदेली/22 नवंबर 2024/ भाजपा के सरकार ने प्रति एकड़ धान 21 क्वींटल खरीदने का वादा किया है और दूसरी ओर औसत उत्पादन की आनावरी रिपोर्ट पहले से दर्ज कर लिया गया है उससे ज्यादा का टोकन नहीं काटने का निर्देष दिया है। साथ ही साथ साप्ताहिक भौतिक सत्यापन का निर्देष दिया गया है। धान खरीदी के लिए दिए निर्देष के अनुसार धान उत्पादन की औसत निकालने को कहा गया है। खरीदी पोर्टल में समितिवार, केन्द्रवार औसत उत्पादन की मात्रा दर्ज कर दी गई है। इससे अधिक का टोकन भी किसानों को नही दिया जाएगा। जिससे सरकार की 21 क्वींटल धान खरीदने की मंशा पर प्रश्नचिन्ह लगता है। भले ही सरकार ने 21 क्वींटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीदने का ऐलान किया है किन्तु दूसरी ओर किसानों से कम धान खरीदी करने के लिए हर क्षेत्र की गिरद...
धूमधाम से मनाया जाएगा राणी सती दादी का मेहंदी उत्सव
Kharsia, Raigarh

धूमधाम से मनाया जाएगा राणी सती दादी का मेहंदी उत्सव

खरसिया। धर्म नगरी खरसिया के छपरी गंज स्थित झुंझनु वाली दादी राणी सती मंदिर में दादी जी का मेहंदी उत्सव बड़ी धुमधाम से राणी सती सेवा समिति द्वारा 23 एवं 24 नवंबर दो दिन मनाया जावेगा। राणी सती सेवा समिति के अमोल अग्रवाल (भुरू) ने बताया कि दादी भक्तों के लिए मेहंदी उत्सव के अवसर पर दो दिवसीय उत्सव दादी सती मंदिर में मनाने की तैयारी जोरो से चल रही है। 23 नवंबर शनिवार को दादी जी की मेहंदी उत्सव का कार्यक्रम शाम 4 रखा गया है जिसमे खरसिया के प्रसिद्ध भजन गायक अभिषेक अग्रवाल द्वारा किया जाएगा वही रतजगा रात्रि 8 बजे एवमं 24 नवंबर को चुंदड़ी चूड़ा सिंगार सुबह 10 बजे, आरती पूजन व छप्पन भोग सुबह 11 बजे लगाया जाएगा इसके पश्चात भंडारे का प्रसाद दोपहर 12-30 बजे से प्रारम्भ होगा उसके बाद गोंदिया की प्रसिद्ध मंगल पाठ गायिका बरखा छितरका आएगी। दादी जी के मंगल पाठ में भक्तों के लिए बैठने की विशेष व्यवस्था सम...
एनटीपीसी लारा द्वारा स्व-सहायता समूह के सदस्यों के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण का आयोजन
Raigarh

एनटीपीसी लारा द्वारा स्व-सहायता समूह के सदस्यों के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण का आयोजन

रायगढ़: एनटीपीसी लारा ने अपने सामुदायिक विकास पहल के तहत परियोजना प्रभावित गांव देवलसुरा के महिलाओं के स्वयं सहायता समूह के लिए 3 दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया, ताकि उनमें डिजिटल कौशल को बढ़ाया जा सके और प्रौद्योगिकी और शिक्षा के बीच की खाई को पाटा जा सके। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रेरणा महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा शर्मा ने समिति की सदस्यों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और मानव संसाधन टीम की उपस्थिति में किया। कार्यशाला का आयोजन एनटीपीसी लारा के परियोजना प्रभावित गांवों की 15 स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए किया गया था, ताकि उन्हें कंप्यूटर साक्षरता के बारे में प्रासंगिक जानकारी और कौशल प्रदान किया जा सके, जिसमें कंप्यूटर की मूल बातें, ऑनलाइन सुरक्षा, इंटरनेट सर्फिंग आदि जैसे विषय शामिल थे। यह पहल प्रतिभागियों के बीच डिजिटल कौशल में सुधार करेगी और डिजिटल सम...