Raigarh

साइबर अपराध रोकने पुलिस और बैंक की समन्वय बैठक आयोजित
Raigarh

साइबर अपराध रोकने पुलिस और बैंक की समन्वय बैठक आयोजित

रायगढ़। बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और ठगी के शिकार लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में पुलिस और बैंक प्रबंधकों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता साइबर डीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय ने की। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों की रोकथाम में पुलिस और बैंक के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। इससे न केवल ठगी गए पैसे को तेजी से वापस दिलाने में मदद मिलेगी, बल्कि साइबर अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर न्याय के दायरे में लाने में भी सफलता मिलेगी। श्री उपाध्याय ने बताया कि साइबर अपराधी "म्यूल अकाउंट होल्डर्स" का उपयोग कर ठगी की रकम को ट्रांसफर करते हैं। ये अकाउंट होल्डर अक्सर मामूली रकम लेकर अपने दस्तावेज देकर बैंक खाते खोलते हैं और फिर इन्हें अपराधियों को सौंप देते हैं। बैठक में बैंक अधिकारियों को ऐसे म्...
न्यायालय निर्णय : हत्या के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास
Raigarh

न्यायालय निर्णय : हत्या के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास

एसआई गिरधारी साव की विवेचना ने लगातार दूसरी बार दिलाई आरोपी को उम्रकैद की सजा रायगढ़। कल दिनांक 27/11/2024 को द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री जितेंद्र कुमार ठाकुर के न्यायालय में थाना कोतरारोड़ के अपराधिक प्रकरण क्रमांक 148/2023 धारा 302,120बी, 34 भादवि में अभियुक्त देवदास महंत पिता विशंभर दास महंत उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम बयांग थाना कोतरारोड को हत्या के अपराध में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। इसी प्रकरण में सह अभियुक्त रहे कैलाश कपूर सिदार को आरोपित सभी धाराओं पर दोष मुक्त किया गया है। अभियोजन के अनुसार मृतक कमल दास महंत पिता हृदय दास महंत उम्र 20 वर्ष निवासी बायंग थाना कोतरारोड़ एवं अभियुक्त देवदास महंत दोनों के बीच धंधा, रकम लेनदेन का विवाद था। कैलाश सिदार का भी कमल दास महंत से विवाद था, विवाद को लेकर कैलाश सिदार कई बार कमल दास को जान से मारने की धमकी दिया था। इसी बात को ले...
शिक्षा चिकित्सा की सुविधाओं के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर रायगढ़ स्टेडियम में खेल सुविधाओं के लिए 13 करोड़ 23 लाख की स्वीकृति
Raigarh

शिक्षा चिकित्सा की सुविधाओं के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर रायगढ़ स्टेडियम में खेल सुविधाओं के लिए 13 करोड़ 23 लाख की स्वीकृति

स्केटिंग रिंग, एथलेटिंक्स ट्रैक सहित हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा स्टेडियम रायगढ़:- बुनियादी सुविधाएं शिक्षा चिकित्सा के क्षेत्र में विकास कार्य हेतु स्वीकृति के बाद वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी की पहल पर अब रायगढ़ स्टेडियम में खेल अधोसंरचना के विकास के लिए 13 करोड़ 23 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृति राशि से स्टेडियम में विभिन्न खेल सुविधाओं के साथ स्केटिंग रिंग और एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। रायगढ़ में स्थानीय विधायक और वित्त मंत्री श्री चौधरी की पहल पर लगातार शिक्षा चिकित्सा एवं  खेल सुविधाओं के विस्तार हेतु स्वीकृति दी जा रही है। इस कड़ी में वित्त विभाग ने रायगढ़ स्टेडियम में आर्चरी ग्राउंड, रोल बॉल, कबड्डी और प्रशिक्षण ग्राउंड, दौड़ने का ट्रैक, ड्रेनेज सिस्टम, टॉयलेट ब्लॉक, सीसीटीवी कैमरे, स्केटिंग रिंक, स्विमिंग पूल का पुनर्विकास और स्विमि...
चपले कॉलेज का राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का द्वितीय दिवस
Kharsia, Raigarh

चपले कॉलेज का राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का द्वितीय दिवस

खरसिया। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबंध शासकीय नवीन महाविद्यालय चपले के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सात दिवसीय विशेष शिविर का  आयोजन ग्राम पंचायत खैरपाली में दिनांक 27.11.2024 से 3.12.2024 तक हो रहा है। आज शिविर के द्वितीय दिवस में शिविरार्थियों ने प्रातः पी.टी.और योगा के साथ शुभारंभ किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो.एम एल पटेल सर, नोडल अधिकारी प्रो.जी.एस.राठिया और शिविरार्थियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें NSS के ऊर्जावान प्रेरणा गीत से और प्रेरक उद्बोधन के नारे लगाकर ग्रामवासियों को जागरूक किया गया। शासकीय प्राथमिक विद्यालय आमापाली के प्रांगण की साफ सफाई की गई और गड्ढे का समतलीकरण किया गया। इस प्रकार शिविरार्थियों ने ग्रामवासियों को स्वच्छता के प्रति सजग किया और अपने आस पास को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में भोजन पश्चात बौद्धिक परिचर...
खरसिया महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ी भाषा दिवस के अवसर पर कवि सम्मलेन आयोजित
Kharsia, Raigarh

खरसिया महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ी भाषा दिवस के अवसर पर कवि सम्मलेन आयोजित

खरसिया। छत्तीसगढ़ी भाषा के उत्थान के लिए दिनांक 28 नवम्बर 2024 को हिंदी विभाग में छत्तीसगढ़ी भाषा दिवस मनाया गया. इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मलेन में सर्वप्रथम विभाग प्रमुख डॉ रमेश टंडन के संयोजन में कवित्रय ने माँ शारदे की पूजा की. कुंती, निशा, राजकुमारी ने राज्य गीत गाया. दुर्गेश, आकांक्षा, पुष्पा, राहुल, मनोज, सोनू, पुष्पेन्द्र आदि के सहयोग एवं श्रद्धा कुर्रे के मंच सञ्चालन में डॉ रमेश टंडन ने आमंत्रित कवियों का स्वागत करते हुए “तैं मोर गुरतुर बोली” कविता कहकर छत्तीसगढ़ की लुप्त संस्कृति की ओर सभी का ध्यान आकृष्ट किया. तत्पश्चात घरघोड़ा से पधारीं डॉ रुक्मिणी सिंह राजपूत ने सुमधुर स्वर में छत्तीसगढ़ी में श्रृंगार के गीत गाकर श्रोता छात्रों के बीच अविस्मर्णीय छाप बनायीं. बिन्चकोट से युवा छंदकार मनोहर दास वैष्णव “बैरागी” ने छत्तीसगढ़ी में छंद रचना सुनाकर खूब वाहवाही लुटी. साथ में उनकी धर्म पत्...
श्रेय लेने की राजनीति के लिए विकास कार्यों को विलंब ना करे भाजपा सरकार – कैलाश अग्रवाल (दवाईवाला)
Kharsia, Raigarh, Uncategorized

श्रेय लेने की राजनीति के लिए विकास कार्यों को विलंब ना करे भाजपा सरकार – कैलाश अग्रवाल (दवाईवाला)

विकास कार्यों में विलंब से आम जनता को हो रही भारी परेशानी खरसिया। राजनीति में कार्य का श्रेय लेने का प्रयास सामान्य बात है, लेकिन जब श्रेय की राजनीति के कारण विकास कार्यों में रोक लगती है या विलंब होता है, तो इसका सीधा असर आम जनमानस पर पड़ता है। जो राजनीतिक दल श्रेय की राजनीति के लिए जनहित के कार्यों को रोकना और नजरअंदाज करके विलंब करते हैं, उन्हें जनता अच्छी तरह समझती है। पूर्व D.R.U.C.T. सदस्य कैलाश अग्रवाल (दवाईवाला) ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार, श्रेय की राजनीति के लिए रायगढ़ जिले में कई विकास कार्यों की शुरुआत नहीं कर रही है और उन्हें जानबूझकर लटकाए रखा है। ऐसे कई महत्वपूर्ण कार्य हैं, जिनकी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं, लेकिन कार्य अब भी शुरू नहीं हुए हैं। इनमें से एक खरसिया रेल ओवरब्रिज का निर्माण का मामला है। जिसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हु...
दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, पत्नी को लेने जा रहे युवक की मौत, एक घायल
Raigarh

दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, पत्नी को लेने जा रहे युवक की मौत, एक घायल

रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र में पत्नी को लेने जा रहे बाइक सवार युवक एक अन्य बाइक से टकरा गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में एक अन्य युवक भी घायल हो गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कंचनपुर निवासी सुरेंद्र कुमार सारथी (30) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह गाड़ी चलाने का काम करता है। उसी के गांव का रहने वाला घसियाराम राठिया कल शाम बाइक क्रमांक सीजी 13 एयू 7010 से अपनी पत्नी को लेने गुमडा जा रहा था। इसी दौरान वह उससे लिफ्ट लेकर पीछे बैठकर गुमडा जा रहा था। बाइक सवार दोनों युवक जब कंचनपुर मेन रोड पर पेड़ के आगे पहुंचे ही थे, तभी सामने की तरफ से आ रहे बाइक चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में घसियाराम रा...
ग्राम सरडामाल में अवैध महुआ शराब का भंडाफोड़, कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई
Raigarh

ग्राम सरडामाल में अवैध महुआ शराब का भंडाफोड़, कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई

रायगढ़। एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम एवं डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर कोतरारोड़ पुलिस ने अवैध शराब निर्माण पर सख्त कार्रवाई करते हुए आज सुबह सरडामाल गांव में महुआ शराब की बड़ी खेप को नष्ट कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को मिली मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में पुलिस दल ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने गांव में मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी की, जहां महुआ शराब बनाने के लिए भट्ठी बनाई गई थी। मौके पर प्लास्टिक की बाल्टियों, सिल्वर के गंज और 10-12 बोरियों में महुआ पास बरामद किया गया, शराब बनाने वाले आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके पर मौजूद महुआ पास का नष्टीकरण किया और ग्रामीणों को अवैध शराब निर्माण रोकने के लिए कड़ी चेतावनी दी। साथ ही मुनादी कराई गई कि इस प्रकार की गतिविधियों में लिप...
आरओबी के टेंडर के बाद चुप बैठा सेतु विभाग, सेतु विभाग ने करीब एक साल पहले किया था खरसिया आरओबी का टेंडर
Big News, Chhattisgarh, Kharsia, Raigarh

आरओबी के टेंडर के बाद चुप बैठा सेतु विभाग, सेतु विभाग ने करीब एक साल पहले किया था खरसिया आरओबी का टेंडर

रायगढ़, 27 नवंबर। रायगढ़ जिले में ऐसे कई काम हैं जो एक साल से रुके पड़े हैं। इनमें से एक खरसिया रेल ओवरब्रिज भी है। टेंडर होने को करीब एक साल होने जा रहा है। अभी तक विभाग ने मंजूरी ही नहीं दी है, ताकि एग्रीमेंट हो सके। इस वजह से खरसिया के लोग फाटक बंद होने की परेशानी से जूझ रहे हैं। एक ओर रेलवे मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए जरूरी है कि शहरों के बीच में स्थित रेलवे फाटक बंद हो जाएं और आरओबी का निर्माण हो। आरओबी नहीं बनने की वजह से लोगों को रेल लाइन पार करने के लिए ट्रेन के गुजरने का इंतजार करना पड़ता है। खरसिया में रेलवे फाटक की मांग कई सालों से लोग कर रहे हैं। जनवरी 2021 में राज्य सरकार ने इसकी स्वीकृति की घोषणा की थी। सर्वे के बाद मार्च 2021 में ही प्रपोजल इंजीनियर इन चीफ को भेजा गया था। आरओबी निर्माण में राज्य और केंद्र सरकार बराबर राशि खर्च करेंग...
05 साल का बच्चा बना जज, सुनाया फैसला मम्मी पापा दोनों के साथ रहना है, आयोग की समझाईश पर सुलह करने पति-पत्नी तैयार
Raigarh

05 साल का बच्चा बना जज, सुनाया फैसला मम्मी पापा दोनों के साथ रहना है, आयोग की समझाईश पर सुलह करने पति-पत्नी तैयार

सभी शासकीय अर्ध शासकीय कार्यालयों में आंतरिक परिवाद समिति का गठन आवश्यक रुप से होना जरुरी मेडिकल कॉलेज का 15 दिनों में परिवाद समिति का गठन करने तथा जांच करने का आयोग ने दिया आदेश रायगढ़, 27 नवम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.किरणमयी नायक एवं सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया, श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने आज कलेक्टोरेट रायगढ़ के सृजन सभाकक्ष में महिला उत्पीडऩ से संबंधित प्रस्तुत 25 प्रकरणों पर जन सुनवाई की। छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज प्रदेश स्तर की 289 वीं एवं रायगढ़ जिले में 8 वीं सुनवाई हुई। आज के सुनवाई के दौरान दोनों पक्ष को विस्तार से सुना गया। आवेदिका की शिकायत पर आंतरिक परिवाद समिति का नियमानुसार गठन और कार्यवाही होना प्रतीत नहीं होता है व पूर्ण प्रक्रिया का पालन भी नहीं हुआ। कॉलेज के प्रवेश द्...