पुलिस की घेराबंदी तोड़ भागे डीजल चोर : हादसा होने से टला, सक्ती से आकर रायगढ़ में खड़ी गाड़ियों से निकालते थे डीजल
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में डीजल चोरों के तेज रफ्तार वाहन से भागने का मामला वीडियो सामने आया है। जिसमें पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन चोर किसी भी घटना की परवाह किए बिना वहां से भाग निकले।
जानकारी के मुताबिक, घटना 24 नवबंर की सुबह करीब 4 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि, रायगढ़ की ओर से एक स्कोर्पियो में डीजल चोर खरसिया की ओर भाग रहे हैं। ऐसे में चपले चौक में खरसिया एसडीओपी समेत भूपदेवपुर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस के जवान अपनी वाहन से बाहर निकले और वाहन को बीच सड़क पर खड़ी कर स्कोर्पियो में सवार चोरों को रोकने की कोशिश की। लेकिन अज्ञात चोरों ने अपने वाहन की रफ्तार कम नहीं किया और जान जोखिम में डालकर भाग निकले।
बड़े वाहन को खड़ी कर रास्ता बंद कियापुलिस को जब डीजल चोरों के बारे में जानकारी हुई, तो पुलिस चपले चौक पर घेराबंदी करने पहुंच गई। सड़क पर बड़े...










