बेटियों के बारे में अफवाह फैलाने का आरोप लगाते हुए महिला के साथ मारपीट, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चार लोगों ने मिलकर घर के बाहर बैठी महिला से उनकी बेटियों के बारे में अफवाह फैलाने की बात को लेकर मारपीट कर दी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पडिगांव की रहने वाली महिला ने पुसौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कल दोपहर 1 बजे के आसपास वह अपने घर के बाहर बैठी थी, इसी दौरान गांव की महिलाएं उपासी मांझी, आरती मांझी, राजकुमारी मांझी तथा राजेन्द्र मांझी उसके पास पहुंची और कहने लगीं कि हमारी लड़कियों के बारे में गलत अफवाह फैला रही हो। गाली गलौज करते हुए राजकुमारी मांझी ने हाथ में पकड़ी लकड़ी से तथा अन्य लोग हाथ-मुक्कों से उसे पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य महिलाओं ने किसी तरह बीच बचाव करके उसे बचाया है।
...










