दो बाइकों में आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत, एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल
रायगढ़। रायगढ़ जिले में दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो जाने की घटना में एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा बाईक चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। मृतक के पिता की रिपोर्ट के बाद पुलिस इस मामले में अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक ओडिसा के सुंदरगढ़ का रहने वाला बेंदो झरिया 44 साल ने लैलूंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका बेटा सूरज झरिया लैलूंगा के कूपाकानी गांव में मेहमानी में रिश्ते में भाई लगने वाले लालधर विश्वकर्मा के यहां आया था। इस बीच कल शाम 5 बजे लालधर विश्वकर्मा के प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 एयू 2290 को लेकर लैलूंगा जा रहा हूं बोलकर निकला था कि शाम करीब 5-6 बजे के बीच गांव के ही रहने वाले रूपधर सिदार फोन कर बताया कि सूरज झरिया का एक्सीडेंट हो ग...










