आयुष्मान वय वंदन योजना में 70 वर्ष से अधिक के हितग्राहियों के कार्ड बनाने में लाएं तेजी-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
19 से 24 दिसंबर तक जिले में मनाया जाएगा सुशासन सप्ताह, कलेक्टर श्री गोयल ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
जल जीवन मिशन में टंकियों का निर्माण सर्वोच्च प्राथमिकता, विभागीय अधिकारी करें नियमित मॉनिटरिंग
ठंड से बचाव के लिए अलाव जलवाने के निर्देश
कलेक्टर श्री गोयल ने ली समय-सीमा की बैठक
रायगढ़, 17 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। कलेक्टर श्री गोयल ने बैठक में आयुष्मान वय वंदन योजना के अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक उम्र के हितग्राहियों का कार्ड निर्माण/अपडेशन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस योजना से 70 वर्ष या अधिक उम्र के हर हितग्राही को 5 लाख तक उपचार की सुविधा मिलेगी। उन्होंने ब्लॉकवार हितग्राहियों की सूची तैयार कर कार्ड निर्माण में तेजी लाने और लोगों के बीच इसका समुचित प्रचार करन...










