लैलूंगा पुलिस की गांजा तस्करों पर पैनी नजर, 10 किलो गांजा और अपाचे बाइक के साथ यूपी के तस्कर को किया गिरफ्तार
रायगढ़। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के नेतृत्व में जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 18 दिसंबर 2024 को थाना लैलूंगा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलो गांजा के साथ यूपी के गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया।
टीआई लैलूंगा राजेश जांगड़े को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर प्लेट वाली सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर ओडिशा से गांजा लेकर लैलूंगा की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दोपहर में पुलिस टीम ने ग्राम जमुना में अस्थाई बेरियर लगाकर नाकेबंदी की। कुछ देर बाद, मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध को रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अशोक कुमार पाल (38 वर्ष), निवासी मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश बताया।
पुलिस की सख्ती पर आरोपी ने कबूल किया कि वह पेट्रोल टंकी के ऊपर रखे प्लास्टिक झोले और पीठठू बैग में अवैध ग...










