Raigarh

मुरा में जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बड़े जामपाली संकुल का बेहतरीन प्रदर्शन
Kharsia, Raigarh

मुरा में जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बड़े जामपाली संकुल का बेहतरीन प्रदर्शन

खरसिया। मुरा में आयोजित जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बड़े जामपाली संकुल ने शानदार प्रदर्शन किया। संकुल ने प्राथमिक और माध्यमिक स्तर में विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किए। प्राथमिक स्तर में बालक-बालिका खो-खो, संखली, और बालिका कबड्डी में पहले स्थान पर, जबकि माध्यमिक स्तर में बालक-बालिका खो-खो में पहले और बालिका कबड्डी में दूसरे स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त, सभी एकल प्रतियोगिताओं में भी बड़े जामपाली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। माध्यमिक बालिकाओं ने रिले रेस, लंबी कूद और 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, प्राथमिक स्तर के बालकों ने 80 मीटर दौड़ और बोरा दौड़ में भी प्रमुख स्थान हासिल किया। इसके साथ ही बच्चों को प्रतियोगिता स्थल तक लाने-ले जाने के लिए बिंजकोट दर्रामुड़ा स्थित शारदा एनर्जी कंपनी द्वारा बस की सुविधा प्रदान की गई। बड़े जामपा...
सारंगढ़ : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 151 किलोग्राम गांजा और वाहन जब्त
Raigarh, Sarangarh

सारंगढ़ : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 151 किलोग्राम गांजा और वाहन जब्त

सारंगढ़। पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के निर्देशन में जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डोंगरीपाली थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गांजे के अवैध परिवहन की मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना प्रभारी डोंगरीपाली ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की। इस दौरान एक सफेद रंग की इन्नोवा क्रिस्टा (वाहन नंबर CG 06 GV 8111) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। पुलिस ने पीछा किया, जिसके बाद चालक वाहन छोड़कर जंगल में फरार हो गया। गाड़ी की तलाशी में 6 बोरियों में कुल 151 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा और वाहन को जब्त कर लिया है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना डोंगरीपाली में अपराध क्रमांक 70/24 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ कार्रवाई ज...
धान से भरे ट्रक में लगी आग, 100 बोरी धान जलने की आशंका
Raigarh

धान से भरे ट्रक में लगी आग, 100 बोरी धान जलने की आशंका

रायगढ़। कल देर शाम कुसमुरा के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब धान मिलिंग के लिए लेकर जा रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। यह घटना ट्रक के केबिन में हुए मेकेनिकल फाल्ट के चलते हुई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। जिला खाद्य अधिकारी खुमेश्वर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। ट्रक में समिति से मिलिंग के लिए 700 बोरी धान का परिवहन किया जा रहा था, जिसमें से प्राथमिक आंकलन के अनुसार करीब 100 बोरी धान आग की चपेट में आकर जल गई है, जबकि शेष 600 बोरी धान सुरक्षित बचा लिया गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस दुर्घटना में शासकीय संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। ट्रक का उठाव मिलर द्वारा डीओ जारी करवाकर किया गया था। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का विस्तृत अ...
प्रेमी जोड़े ने संविधान की शपथ लेकर की शादी, परिजनों के अलावा समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद
Raigarh

प्रेमी जोड़े ने संविधान की शपथ लेकर की शादी, परिजनों के अलावा समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

रायगढ़। अब तक शादियां अग्नि के फेरे लेकर, काजी से कबूलनामा कराकर, पादरी के सामने या कोर्ट में होता ही दिखा है लेकिन जिले के कापू में एक शादी ऐसी हुई कि चर्चा का विषय बन गया। दरअसल यहां एक जिसे ने संविधान की शपथ लेकर गुरु घासीदास जयंती के दिन शादी की है। जशपुर जिले की सरहद से लगे रायगढ़ जिले के ग्राम पंचायत कापू में सम्पन्न हुई एक अनोखी शादी अब चर्चा का विषय बनी हुई है। इस अनोखी शादी में न सात फेरे हुए और न ही बैंड बाजा बजा और न ही कोई मंत्रोच्चार क्योंकि यह शादी सामान्य तरीके से वरमाला पहनाकर और संविधान के निर्माता बाबा साहब आंबेडकर के चित्र के सामने संविधान की शपथ दिलाकर संपन्न हुई है। कापू में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान इस युगल ने अपने विवाह का प्रस्ताव रखा था इसके बाद उनकी इच्छा के अनुसार भारत के संविधान की शपथ लेकर वैवाहिक बंधन में बंध गए। इस अनोखी शादी में दुल्हा- दुल...
ट्रेलर की ठोकर से प्लांट कर्मचारी की मौत, ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा
Raigarh

ट्रेलर की ठोकर से प्लांट कर्मचारी की मौत, ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा

रायगढ़। बीती रात प्लांट से ड्यूटी कर लौट रहे कर्मचारी को ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पिछे से जोरदार ठोकर मार दिया, जिससे अस्पताल पहुंचते तक उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 अंतर्गत जगतपुर-ईशानगर निवासी विवेक भगत पिता जगदेव भगत (18 वर्ष) विगत छह माह से तराईमाल स्थित एनआर व्हीएस प्लांट में फेब्रिकेशन का काम करता था। ऐसे में शुक्रवार को भी सुबह काम करने के लिए गया था, जहां काम खत्म होने के बाद रात करीब 8 बजे छुट्टी होने के बाद अपनी एचएफ डिलक्स बाइक क्रमांक सीजी-13 एपी 9613 से घर लौट रहा था। इस दौरान रात्री करीब 9 बजे के आसपास न्यू सावित्री ढाबा के आगे जिंदल बाईपास मार्ग पर वृंदावन कालोनी के समीप पहुंचा था कि पिछे से तेज गति से आ रही ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 प...
भाजपा मंडल शहर की बागडोर अब संजय अग्रवाल के हाथों….
Raigarh

भाजपा मंडल शहर की बागडोर अब संजय अग्रवाल के हाथों….

युवा एवं सुदृढ़ नेतृत्व देगा अंचल में भाजपा की युवा राजनीति को नई पहचान मंडल में सबसे ज्यादा मत दिलाने वाले बूथ प्रभारी रहे संजय अग्रवाल को पार्टी ने किया पुरस्कृत रायगढ़ :- भाजपा शहर मंडल की बागडोर संजय अग्रवाल के हाथों दिए जाने से युवा एवं सुदृढ़ नेतृत्व से अंचल में भाजपा की युवा राजनीति को नई पहचान मिल सकेगी। पार्टी संगठन द्वारा आज  अधिकृत घोषणा के तहत आज संजय अग्रवाल का नाम शहर मंडल अध्यक्ष के लिए तय किया गया। बुजी भवन चौक निवासी वासुदेव अग्रवाल के बेटे संजय अग्रवाल का नाम भाजपा की राजनीति में पहचान का मोहताज नहीं है। दो दशक पहले 2005 में सामाजिक संगठनों में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराने वाले संजय अग्रवाल ने 2008 में अभाविप के नगर संयोजक दायित्व का पूरी निष्ठा ईमानदारी के मजबूती से निर्वहन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में संजय की सक्रिय भूमिका को देखते हुए 2009 से ...
नशीली दवाओं के अवैध बिक्री पर लगातार हो कार्यवाही-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Raigarh

नशीली दवाओं के अवैध बिक्री पर लगातार हो कार्यवाही-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

कलेक्टर गोयल ने कहा पकड़े गए नशीले पदार्थों को विधिवत नष्ट करें, युवाओं में जागरूकता लाने उन्हें भी यह प्रक्रिया दिखाएं और नशे के दुष्परिणाम व  इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दें सड़कों किनारे भारी वाहनों की अवैध पार्किंग पर कार्यवाही के निर्देश कलेक्टर कार्तिकेया गोयल व पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने लॉ एण्ड आर्डर के संबंध में अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक रायगढ़, 21 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लॉ एण्ड आर्डर के संबंध में जिले के सभी एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, थाना प्रभारी एवं अन्य विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।  कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने कहा कि दवाई दुकानों से बिना डॉक्टर की पर्ची के नशीली दवाईयों के विक्रय पर सख्ती से कार्यवाही करें। उन्होंने सभी ड्रग इंस्पेक्टर स...
जिले के किसानों को मिली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पाती
Raigarh

जिले के किसानों को मिली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पाती

किसानों ने कहा कृषक उन्नति योजना से हमारी आर्थिक सशक्तिकरण की राह हो रही मजबूत उपार्जन केन्द्रों में आयोजित किया गया किसान सम्मेलन रायगढ़, 21 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने पर सभी किसानों को पत्र लिखकर राज्य सरकार की कृषक हितैषी नीतियों के निर्माण और उसके क्रियान्वयन को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता जाहिर की है। रायगढ़ जिले में 21 दिसंबर को सभी उपार्जन केंद्रों में हमारा गर्व धान खरीदी का महापर्व का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किसानों को संबोधित अपने पत्र में लिखा है कि अन्नदाता किसान भाईयों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पिछले साल शपथ ग्रहण के एक पखवाड़े के भीतर ही हमने धान के दो वर्ष के बकाया बोनस की राशि देने के साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के मुताबिक हमने 3...
मेसर्स एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड में जांच के बाद की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
Raigarh

मेसर्स एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड में जांच के बाद की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

कारखाने के रोलिंग मिल को निर्माण प्रक्रिया संचालित करने हेतु उपयोग में लिये जाने के लिये किया गया प्रतिबंधित जांच में मिली कमियों के आधार पर की गई कार्यवाही रायगढ़, 21 दिसम्बर 2024/ मेसर्स एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड, ग्राम व पो.-जामगांव, रायगढ़ में बीते दिनों हुए दुर्घटना में एक व्यक्ति के मृत्यु के संबंध में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा प्लांट की जांच की गई। जिसमें मजदूरों की सुरक्षा को लेकर इंतेजाम में खामियां पाए जाने पर श्रमिकों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कारखानें के रोलिंग मिल (टीएमटी मिल) को निर्माण प्रक्रिया संचालित करने हेतु उपयोग में लिये जाने के लिये प्रतिबंधित किया गया है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने उद्योगों में श्रमिकों की सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री मनीष श्रीवास्तव उ...
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 232 लोग हुए लाभान्वित
Raigarh

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 232 लोग हुए लाभान्वित

रायगढ़, 21 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन व सीएमएचओ डॉ.चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में रायगढ़ में निक्षय निरामय छ.ग.100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान 7 दिसंबर से शुभारंभ किया गया है। अभियान के तहत 19 दिसम्बर 2024 को मोदी नगर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रात: 10 बजे से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आये हुए मरीजों का चिकित्सक/कर्मचारी द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं नि:शुल्क लैब जांच एवं दवा वितरण किया गया। शिविर के अंतर्गत 189 लोगों का एन.सी.डी. के अंतर्गत परीक्षण किया गया। जिसमें बी.पी 35 तथा मधुमेह जाँच में 24 नये मरीज चिन्हांकित हुए। इसी तरह 25 लोगों का नेत्र जांच एवं 60 लोगों का टी.बी तथा कुष्ठ जांच किया गया। शिविर में कुल 232 लोग लाभान्वित हुए। शिविर के साथ-साथ स्वास्थ्य मितानिन सम्मेलन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। ...