रायगढ़ से भाजपा के भरोसेमंद चेहरे नरेश गोरख महापौर पद के प्रबल दावेदार
रायगढ़। रायगढ़ नगर निगम के महापौर पद के लिए आरक्षण सूची जारी होते ही राजनीतिक गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है। अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए आरक्षित इस महत्वपूर्ण सीट पर कई दावेदार सामने आ रहे हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी से नरेश गोरख का नाम सबसे प्रमुख रूप से उभर रहा है। संगठन और जनता के बीच अपनी मजबूत पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले नरेश गोरख ने इस पद पर अपनी दावेदारी का खुलकर ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि पार्टी उन्हें मौका देती है, तो वे महापौर पद पर जीत की गारंटी देंगे। गोरख का कहना है कि उनके संगठनात्मक अनुभव और जनता के साथ गहरे जुड़ाव से पार्टी को इस चुनाव में बड़ी सफलता हासिल होगी।भाजपा के भीतर और बाहर, इस दावेदारी ने सियासी हलचल तेज कर दी है, और रायगढ़ की राजनीति में इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म।
2019 में बिगड़ा समीकरण, अब खुले रास्ते
2019 में रायगढ़ महापौ...










