छत्तीसगढ़िया व्यंजनों का स्वाद लेने सरस मेला में उमड़ रही भीड़
देहाती बड़ा के साथ ठेठरी, खुरमी व गुलगुला भजिया का ले रहे आनंद
रायगढ़, 8 जनवरी 2025/ रायगढ़ में आयोजित क्षेत्रीय सरस मेला में छत्तीसगढिय़ा व्यंजनों का स्वाद लेने जिले के विभिन्न इलाकों से लोग पहुंच रहे है। इस मेले में छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों से आए महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा विभिन्न प्रकार के छत्तीसगढिय़ा व्यंजन तैयार किए जा रहे है।
उल्लेखनीय है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा क्षेत्रीय सरस मेला 2025 का आयोजन 3 से 12 जनवरी 2025 तक रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम महिला स्व सहायता के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है। जिसमें महिला स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्कृष्ठ उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जा रहा है। साथ ही क्रार्यक्रम स्थल में स्थानीय छत्तीसगढ़ीया व्यंजनों का भी स्टाल लगाया गया है...










