शहर में बने मल्टीस्टोरी पार्किंग बहुत हद तक खत्म हो सकती है ट्रैफिक समस्या : प्रकाश निगानिया
ऑक्सीजन जोन की सौगात के बाद माननीय ओपी चौधरी जी से मल्टीस्टोरी पार्किंग की आस
रायगढ़, 10 जनवरी : रायगढ़ शहर आज लगातार विकसित हो रहा है। विकसित होने के साथ-साथ शहर में ट्रैफिक एक बहुत बड़ी समस्या बन रहा है। आज चार चक्का वाहन ही ट्रैफिक की सबसे बड़ी समस्या है। और बिना वाहन की काम भी नहीं चलना शहर की सड़क भी चौड़ी नहीं है जिसके कारण काफी दिक्कतें आती है।
युवा सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश निगानिया ने कहा की मल्टी स्टोरी पार्किंग बिल्डिंग बनाकर शहर की ट्रैफिक समस्या को बहुत हद तक हल किया जा सकता है। इस बिल्डिंग में सैकड़ो गाड़ियां पार्क हो सकती है शहर के मध्य कोई स्थान देखकर ऐसी बिल्डिंग का निर्माण होना चाहिए इसके लिए ज्यादा बड़े स्थान की जरूरत भी नहीं। पार्किंग एक न्यूनतम शुल्क भी लिया जा सकता है जिससे उसे बिल्डिंग की देखरेख हो सके। शहर की सड़कों एवं गलियों में अनावश्यक गाड़ियां खड़ी रहत...










