लैलूंगा पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में पति-पत्नी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा
रायगढ़, 27 जनवरी। लैलूंगा पुलिस ने धोखाधड़ी के एक गंभीर मामले में आरोपी इलियाजर कुमार और उसकी पत्नी अनिता बेक को अंबिकापुर से हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया। दोनों को कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
शिकायतकर्ता सत्यनारायण सिदार निवासी ग्राम कटंगपारा, पिपराही ने 21 नवंबर 2024 को लैलूंगा थाना में शिकायत आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया था। शिकायत के अनुसार, सुनील तिग्गा नामक व्यक्ति ने Dream Alpha Omega Multitrade Services Pvt. Ltd. नामक कंपनी के बारे में जानकारी दी, जिसके डायरेक्टर इलियाजर कुमार और उनकी पत्नी अनिता बेक थे। इस कंपनी के माध्यम से किसी भी बैंक से लोन दिलाने का प्रलोभन दिया गया था।
शिकायतकर्ता और अन्य लोगों को बताया गया कि लोन का 50% लाभार्थी को मिलेगा, 10% एजेंट को, और 40% कंपनी के डायरेक्टर को दिया जाएगा। कंपनी के सुनील और डायरेक्टर ने यह वादा भी किया कि लोन की प...









