जनपद पंचायत खरसिया के इस ग्राम पंचायत में सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन
खरसिया। जनपद पंचायत खरसिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत तेन्दुमूड़ी ने लोकतंत्र की अनूठी मिसाल पेश की है। यहां सरपंच सहित सभी 10 वार्ड पंचों का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। यह निर्णय गांव की एकता और आपसी सामंजस्य को दर्शाता है।
ग्रामवासियों के सामूहिक निर्णय के तहत श्रीमती सविता खेमराज राठिया को सरपंच पद के लिए निर्विरोध चुना गया है। साथ ही, विभिन्न वार्डों से निर्विरोध पंचों की घोषणा की गई:1. मानकुंवर / अमृतलाल2. मोहनलाल / आत्मा राम राठिया3. लक्ष्मी बाई / गंगा प्रसाद राठिया4. संतोषी / प्रेमलाल राठिया5. शांति बाई / श्यामलाल राठिया6. हीरालाल / बेदराम राठिया7. घनश्याम / रंजीत राठिया8. मानकुंवर / धना राम राठिया9. दशोदा बाई / करमसिंह चौहान10. कुंती बाई / रथलाल राठिया
ग्राम पंचायत तेन्दुमूड़ी में सर्वसम्मति से हुए इस चुनाव को लेकर ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल है। निर्विरोध निर्वाचन से गां...










