कमल छाप में बटन दबाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं – सीएम विष्णुदेव साय
शहर में निकला मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री का ऐतिहासिक रोड शो
रायगढ़। निगम चुनाव के वोटिंग में अब महज चार दिनों का समय शेष रह गया है और सभी पार्टी के लोग इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जोर आजमाइश लगा रहे हैं। चुनावी इस माहौल में बीजेपी पार्टी ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्तमंत्री ओपी चौधरी महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान के साथ ऐतिहासिक रोड़ शो निकाली जो शहर का परिभ्रमण करते हुए वार्ड नंबर 19 पहुंची जहां उपस्थित हजारों लोगों को मुख्यमंत्री ने अभिवादन करते हुए कहा कि महापौर के प्रत्याशी जीवर्धन चौहान और पार्षद पद के प्रत्याशी सुरेश गोयल को मैं बहुत पहले से जानता हूं।
सुरेश जी 35 साल से पार्टी की निस्वार्थ सेवा करते आ रहे हैं साथ वे आमजन की भी सेवा करते आ रहे हैं। अब समय आ गया है आप उन्हें जिताएं बाकी विकास का कार्य हम करेंगे। शहर सरकार बन...










